Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बंधु तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- नौ घंटे चली छापेमारी में क्या मिला, उसे सार्वजनिक करने की मांग की
    झारखंड

    बंधु तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- नौ घंटे चली छापेमारी में क्या मिला, उसे सार्वजनिक करने की मांग की

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः नेशनल गेम घोटाले को लेकर बीते दिन पूर्वमंत्री और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के बन्हौरा स्थित पैतृक आवास और रांची के मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की गई थी. 9 घंटे तक चली सीबीआई की छापेमारी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सीबीआई को छापेमारी में जो कुछ मिला है, उसे सार्वजनिक करने की मांग की है. मोरहाबादी स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंधु तिर्की ने कहा कि ईडी और सीबीआई इन दिनों राज्य में ज्यादा सक्रिय हैं.

    बंधु तिर्की ने कहा कि ऐसा होना भी चाहिए ताकि जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई हो सके. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से राज्य बदनाम होता है और लोगों की गाढ़ी कमाई चंद लोगों के हाथ में चली जाती है. लेकिन उनके जैसे नेता के बन्हौरा स्थित पैतृक आवास और रांची के मोराबादी आवास में जिस तरह से सीबीआई की टीम ने उनकी अनुपस्थिति में 9 घंटे तक छापेमारी की और राज्य में एक माहौल बनाने की कोशिश की वह ठीक नहीं था. बंधु तिर्की ने कहा कि वैसे में सीबीआई के अधिकारियों को यह सार्वजनिक करना चाहिए की बंधु तिर्की के यहां 09 घंटे की छापेमारी में उन्हें क्या-क्या मिला है. बंधु तिर्की ने कहा कि सीबीआई की टीम को उनके घर से सरसों के दाने के बराबर भी कुछ हासिल नहीं हुआ है.

    बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर उपचुनाव की घोषणा के साथ सीबीआई रेस क्यों हो गई. बंधु तिर्की ने कहा कि सीबीआई ने जिस मामले में उन्हें नीट एंड क्लीन करार देते हुए क्लोजर रिपोर्ट तक जमा कर दिया था ,उसे रघुवर दास के इशारे पर फिर चालू कर दिया. बंधु तिर्की ने कहा कि खेल घोटाले में जिन अन्य बड़े लोगों का नाम हैं, उन पर कब कार्रवाई होगी, यह देखना बाकी है. पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सीबीआई की छापेमारी को उनकी छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए कहा कि राज्य और मांडर की जनता इस अपमान का जवाब देगी. उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन को दागदार बनाने के लिए रघुवर दास ने साजिश रची थी और उस समय वह कहा करते थे कि दो तीन दिनों में वह भीतर (जेल) चला जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचायत चुनाव : झारखंड में चार चरणों का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 70 फीसदी पड़े वोट
    Next Article झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025
    झारखंड

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार

    November 21, 2025
    Uncategorized

    भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक… जानें

    November 21, 2025
    Latest Posts

    अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था न सुधरी तो होगी कार्रवाई

    November 21, 2025

    दिल्ली कार धमाका: एनक्रिप्टेड वीडियो से तैयार हो रहे थे आतंकी

    November 21, 2025

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें

    November 21, 2025

    BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    November 21, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85,347.40 और निफ्टी 26,109.55 पर खुला

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.