Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 4:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहुंचे भारत, मुंबई में पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात
    देश

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहुंचे भारत, मुंबई में पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रधानमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai :  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर गुरुवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह मुलाकात मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में हुई।

    ब्रिटिश पीएम स्टार्मर भारत के दौरे पर पीएम मोदी के विशेष निमंत्रण पर आए हैं। यह प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। उनके साथ ब्रिटेन का एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

    इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित सीईओ फोरम में हिस्सा लिया, जहां ‘विजन 2035’ के तहत भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत हुई।

    इस रोडमैप में अगले 10 वर्षों में व्यापार, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लिया और देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को संबोधित किया। इस सम्मेलन का विषय था – “एक बेहतर दुनिया के लिए वित्तीय सशक्तिकरण”।

    इधर, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने BKC इलाके में होने वाले बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सचेत किया गया है।

     

    Also Read : NTA का बड़ा फैसला : अब परीक्षा केंद्र आधार कार्ड के पते पर ही मिलेंगे

    Fintech Summit India UK India relations अंतरराष्ट्रीय बैठक कीर स्टार्मर भारत दौरा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट जियो वर्ल्ड सेंटर देवेंद्र फडणवीस पीएम मोदी ब्रिटिश पीएम भारत यात्रा भारत ब्रिटेन बैठक मुंबई ट्रैफिक अलर्ट मुंबई समाचार विजन 2035 व्यापारिक संबंध सीईओ फोरम 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 81,975 पर, निफ्टी 25,110 के पार
    Next Article रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर हो रही चर्चा

    Related Posts

    देश

    TN MRB भर्ती 2025: असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर आवेदन शुरू

    November 25, 2025
    देश

    राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

    November 25, 2025
    देश

    हेली गुबी ज्वालामुखी की राख दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची, एयरलाइनों ने रूट बदले

    November 25, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.