Ranchi : शराब घोटाले मामले में फंसे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने ACB की विशेष अदालत में सरेंडर किया, जहां उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत मिल गई।
बता दें कि इससे पहले उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ACB कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई थी। इसी के चलते उन्होंने राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विनय कुमार सिंह पर शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप है और उनकी जांच जारी है। जमानत मिलने से फिलहाल उन्हें राहत जरूर मिली है, लेकिन केस से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है। अब अगली सुनवाई में मामले की दिशा तय होगी।
Also Read : शराब घोटाला मामला : विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
Also Read : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : डुमरी विधायक जयराम ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
Also Read : जमशेदपुर में दिखा हड़ताल का असर, बैंकिंग सेवाएं हुई ठप…
Also Read : चारा घोटाला मामले में बढ़ सकती है लालू यादव की परेशानी, हाई कोर्ट में CBI की यह याचिका स्वीकार
Also Read : उदयपुर-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला… जानें कैसे