Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking News : कोचिंग के विवाद ने ली शिक्षक शिव प्रसाद की जान, महिला की हत्या का विरोध किया था शूटरों ने
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking News : कोचिंग के विवाद ने ली शिक्षक शिव प्रसाद की जान, महिला की हत्या का विरोध किया था शूटरों ने

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    Kishlay shanu

    रांची। लालपुर थाना का चर्चित कांड शिक्षक शिव प्रसाद हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने लगभग सुलझा ही लिया है। इस कांड में एक शूटर अशोक को रांची पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है। जबकि, दूसरा शूटर रोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। फिललाल दूसरा शूटर कांके थाना से आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। इस पूरे प्रकरण में एक सबसे बड़ी बात है कि जिस शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है, उनलोगों ने महिला की हत्या करने का विरोध कर दिया था। चूंकि, हत्या महिला की होनी थी। लेकिन, जब शूटरों ने विरोध किया तो फिर शिव प्रसाद को रास्ते से हटाने की योजना बन गयी। इस पूरे प्रकरण में मास्टरमाइंड भी एक शिक्षक ही है, जो शिव प्रसाद का प्रतिद्वंदी था। हालांकि, रांची पुलिस को उसकी भी तलाश जारी है।

    • कुछ देर और शिव प्रसाद के साथ रहती महिला तो बच सकती थी जान

    पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के दिन शाम के समय शिक्षक शिव प्रसाद महिला दोस्त को गाड़ी बैठा कर लालपुर सब्जी मंडी से गुजर रहा था। दोनों शूटर और एक व्यक्ति(शिव की पहचान करवाने वाला) शिक्षक शिव प्रसाद की रेकी के लिए खड़ा था। जैसे शिव प्रसाद उनकी रेंज में आया, तो शूटरों ने महिला को गाड़ी के पीछे बैठा देख किया। जिसके बाद शूटरों ने मास्टरमाइंड को सूचना दिया कि वो गोली नहीं चलाएगा। अगर, गलती से महिला को लग गयी तो फिर बहुत गलत हो जाएगा। शूटर यह सूचना मास्टरमाइंड को देकर वहाँ से निकल गए। फिर कुछ देर बाद शूटर घूमते हुए दोबारा उस रास्ते से गुजर रहा था, तो शिक्षक शिव प्रसाद को गाड़ी पैदल ले जाते देख लिया। उस वक़्त अंधेरा भी हो चला था। फिर शूटर ने सटा कर एक गोली मारा और मौके पर शिव प्रसाद की मौत हो गयी।

    • क्या है मामला

    7 जुलाई 2018 में शिक्षक शिव प्रसाद हत्याकांड को अपराधियों ने अंजाम दिया गया था। हत्या के 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद पुलिस हत्यारों को ढूंढ नहीं सकी थी। कई महीने तक हाथ-पांव मारने के बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपराधियों के बारे से सूचना देने पर इनाम भी घोषणा भी की गई थी। लेकिन, कोई उपलब्धि नहीं मिली। यहां तक कि कई बार अख़बारों में इश्तेहार भी जारी किए गए थे। एक समय तो ऐसा लगा था कि अब शिव प्रसाद की हत्या एक रहस्य बनकर ही रह जाएगी। लेकिन, एक अधिकारी की मेहनत ने पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया और इतने बड़े मामले को कड़ी मसक्कत के बाद सुलझा दिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस की आम जनता से अपील, ध्यान न दें अफवाहों पर
    Next Article 29 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026
    Latest Posts

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026

    मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईडी अफसर के ससुर की हुई थी ह’त्या, आईपीएस पत्नी को भी 24 साल बाद मिला इंसाफ

    July 8, 2026

    आरजी कर रे’प पीड़िता की मां के बयान से नाराज क्यों हुए लोग?

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.