Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 2:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : कमल भूषण ह’त्याकांड : राहुल, डबलू और काविस दोषी करार, सजा की बिंदु पर 22 को फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : कमल भूषण ह’त्याकांड : राहुल, डबलू और काविस दोषी करार, सजा की बिंदु पर 22 को फैसला

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बहुचर्चित कमल भूषण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। एजेसी-3 आनंद प्रकाश के न्यायालय में फैसला सुनाया गया है। इस मामले में राहुल कुजूर, डबलू कुजूर, काविस अदनान को दोषी करार दिया गया। सजा की बिंदु पर 22 को फैसला सुनाया जायेगा। इस मामले में सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया। जबकि इस केस में सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को भी बरी कर दिया गया

    30 मई 2022 को हुई थी कमल भूषण की नृशंस हत्या

    रांची के मधुकम निवासी बिल्डर कमल भूषण की 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने रातू रोड मुख्य मार्ग पर गैलेक्सिया मॉल के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर के नजदीक खड़ी कार में बैठे कमल भूषण पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। बताया गया कि कार की पिछली सीट पर बैठे कमल भूषण को दोनों ओर से घेरकर दो हमलावरों ने फायरिंग की थी।

    बेटी का प्रेम विवाह बनी मौत का कारण

    कमल भूषण अपनी इकलौती बेटी यामिनी की शादी किसी आईएएस अधिकारी से करना चाहते थे। इसके लिए वे लड़के की तलाश में भी थे। लेकिन मई 2021 में यामिनी ने राहुल कुजूर नामक युवक से मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। पिता ने हर संभव प्रयास कर बेटी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इस विवाद ने दोनों परिवारों के बीच गहरी दुश्मनी को जन्म दिया। और फिर दिनदहाड़े कमल भूषण की सड़क पर ही हत्या कर दी गई।

    ताबड़तोड़ फायरिंग से मौत

    हत्या के वक्त कार में ड्राइवर बबलू और सहयोगी विनोद भी मौजूद थे। तभी दो युवक पहुंचे और लगातार गोलियां दाग दीं। कमल भूषण को चार गोलियां लगीं – दो हाथ में, एक छाती में और एक सीधे सिर में। हमलावर वारदात के बाद देवी मंडल रोड की ओर भाग निकले, जहां उनके साथी पहले से मौजूद थे।

    स्कूटी छीनकर भागे थे आरोपी

    भागते समय अपराधियों ने राशन दुकानदार नीरज सिंह से हथियार के बल पर स्कूटी छीन ली और तेजी से फरार हो गए थे। बाद में चौधरी नर्सिंग होम के पास स्कूटी छोड़कर पैदल ही हेसल-चटकपुर की ओर निकल गए थे।

    बेटे ने लगाया था बहनोई पर आरोप

    हत्या की सूचना मिलते ही परिवारजन रिम्स पहुंचे। इस दौरान कमल भूषण के बेटे पवन आर्या ने खुलासा किया कि उसके पिता के ड्राइवर ने बताया – हत्या में उसके बहनोई राहुल कुजूर का हाथ है।

    छोटू कुजूर ने ली थी जिम्मेदारी

    वारदात के बाद कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। छोटू, राहुल के पिता डब्लू कुजूर का भाई है। उसका आरोप था कि कमल भूषण ने पुलिस की मदद से उसके परिवार को परेशान किया था। उसने भूषण के बिजनेस पार्टनर को भी सबक सिखाने की धमकी दी थी। कमल भूषण की बेटी यामिनी के अपहरण और विवाह प्रकरण के बाद से ही दोनों परिवारों में तनाव गहराता चला गया। राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर और छोटू कुजूर ने बार-बार भूषण परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी थीं।

    एक साल बाद अकाउंटेंट की भी हत्या

    कमल भूषण की हत्या के करीब एक साल बाद अपराधियों ने उनके एकाउंटेंट संजय कुमार सिंह को भी गोली मार दी थी। जमीन और कारोबार का हिसाब रखने वाले संजय पर पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन गोलियां लगी थी – सिर, छाती और जबड़े पर। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।

    BREAKING : कमल भूषण हत्याकांड : राहुल डबलू और काविस दोषी करार सजा की बिंदु पर 22 को फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्मचारियों के लिए नई सुविधाओं की सौगात, पासबुक लाइट और आसान PF ट्रांसफर की शुरुआत
    Next Article नदी में मिली पेट्रोल पंप मालिक की बॉडी, ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025
    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित होंगे

    September 19, 2025
    झारखंड

    इरबा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग… देखें वीडियो

    September 19, 2025
    Latest Posts

    CID के ASP दीपक कुमार बने JAP-5 के प्रभारी कमांडेंट, अधिसूचना जारी

    September 19, 2025

    डेली जीरे का पानी पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए क्या…

    September 19, 2025

    एशिया कप 2025 : भारत बनाम ओमान आज… जानें पिच रिपोर्ट 

    September 19, 2025

    रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित होंगे

    September 19, 2025

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, IMAX में देगी शानदार अनुभव

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.