Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 12:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची, कोर्ट में होगी पेशी
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची, कोर्ट में होगी पेशी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अजरबैजान के बाकू में कैद खूंखार मयंक सिंह को भारतीय आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम रांची लेकर पहुंची है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में मयंक सिंह को लेकर टीम एटीएस मुख्यालय पहुंची। मयंक सिंह से एटीएस मुख्यालय में वरीय अधिकारी पूछताछ करेंगे। बताया जाता है कि पूछताछ के बाद मयंक सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा और फिर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा जायेगा। मालूम हो कि गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल बाकू में हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद से मयंक सिंह बाकू के जेल में कैद है।

    देर रात बाकू एयरपोर्ट में हुई मयंक के प्रत्यर्पण की कार्रवाई

    भारतीय आतंकवाद निरोधी दस्ता की टीम मयंक सिंह को लेने के लिए बाकू पहुंची थी। टीम को एयरपोर्ट से बाहर जाने का आदेश प्राप्त नहीं था। इस दौरान रात्रि के समय एयरपोर्ट परिसर में मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की कार्रवाई हुई है। इसके बाद टीम मयंक को देर रात बाकू से लेकर अहले सुबह मुंबई पहुंची और फिर मुंबई से रांची पहुंची है।

    झारखंड, राजस्थान से लेकर पंजाब तक था खौफ

    मयंक सिंह को इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस सूची में रखा गया था। वह झारखंड का पहला गैंगस्टर बन गया जिसे विदेश में गिरफ्तार किया गया और प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ा। उसका आपराधिक गतिविधियों में लंबा इतिहास रहा है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा था। इसके बाद उसका संबंध पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अमन साहू से हुआ। अमन साहू (मृत) के साथ मिलकर झारखंड में अपराध जगत में दहशत फैलाया। मयंक भारत से भागने से पहले, वह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई बड़े अपराधों में शामिल था।

    इंटरनेट कॉल के माध्यम से कारोबारी से वसूलता लेवी

    खूंखार मयंक सिंह देश छोड़ने के बावजूद भारत में अपना दबदबा कायम रखा। कारोबारियों के बीच मयंक सिंह का कॉल आना मतलब बिना पुलिस को सूचना पैसा जगह तक पहुंच जाता था। मयंक सिंह पर आरोप है कि उसने दूर से ही अपने आपराधिक कार्य जारी रखे, इंटरनेट कॉल के माध्यम से कारोबारियों को धमकाया और पैसे ऐंठे। सोशल मीडिया पर वह अपनी गतिविधियों का खुलकर बखान करता था और अक्सर हमलावर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था।

    Also Read : BREAKING : अजरबैजान ने खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह को सौंपा, झारखंड ATS की टीम रांची के लिए रवाना

    BREAKING : झारखंड ATS की टीम खूंखार मयंक को लेकर पहुंची रांची BREAKING: Jharkhand ATS team reached Ranchi with the dreaded Mayank he will be produced in court कोर्ट में होगी पेशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं, तीन दिन और बरसेंगे मेघ

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    August 23, 2025
    झारखंड

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    August 23, 2025
    Latest Posts

    भारत जल्द गगनयान मिशन से करेगा उड़ान, बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन : PM मोदी

    August 23, 2025

    रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    August 23, 2025

    जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल, ‘गंगा किनारे’ प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास

    August 23, 2025

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    August 23, 2025

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.