Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा, भीतर से जो शांत व संतुष्ट है, वह बाहर से अशांत व असंतुष्ट हो ही नहीं सकता
    झारखंड

    ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा, भीतर से जो शांत व संतुष्ट है, वह बाहर से अशांत व असंतुष्ट हो ही नहीं सकता

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका निर्मला बहन ने कहा कि भीतर से जो शांत और संतुष्ट है, वह बाहर से अशांत और असंतुष्ट हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि शांति एक दैवी मनःस्थिति है, जिसका संबंध मनुष्य मन में रहने वाली विवेक भावना से है। जब मनुष्य का विवेक संतुष्ट रहता है, तब मन शांत और स्थिर रहता है।

    निर्मला बहन गुरुवार को हरमू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की मनःस्थिति उसके मुखमण्डल पर प्रकट होती रहती है, जो उसके मन में होता है। वही उसके शब्दों, कार्यों और व्यवहार से प्रकट होता रहता है। केवल सत्य ही असत्य को. प्रेम ही क्रोध को, सहिष्णुता और संयम हिंसा को शांत करते हैं। उन्होंने कहा कि विवेक से ही मनुष्य की हीन वृत्तियां और निन्दनीय वासनाएं शांत हो सकती हैं। ईर्ष्या, द्वेष, भय, क्रोध, वासना ये सभी मन: शांति को भंग करने वाले शत्रु हैं। इन्हें आत्म नियंत्रण द्वारा वश में रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास और शुभ-चिन्तन द्वारा मन को वश में रखने की क्षमता विकसित होती है और मनुष्य बड़ी से बड़ी कठिनाई में भी शांति बनाये रखता है। शांति वाह्य संसार में खोजने से मिलने वाली वस्तु नहीं है, बल्कि यह मन के गुप्त प्रदेश में रहने वाली संतुलित स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजयोग के सतत् अभ्यास से आन्तरिक दृष्टा बनकर इसे सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। दया, क्षमा, सहनशीलता, उदारता और निष्काम प्रेम के अभाव में आज सर्वत्र संघर्ष, कलह, और अशांति का साम्राज्य दिखाई देता है। आज आपाधापी में मनुष्य अपने सभी काम जल्दबाजी में करता है। उतावलेपन से काम करने पर मनुष्य की मानसिक शक्ति नष्ट होती है। इसके विपरीत वह जिस काम को प्रसन्नता के साथ करता है, उससे उसकी मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है। स्थिर मन द्वारा ही विभिन्न प्रकार की विचारधाराओं पर नियत्रंण रखने से ही मनुष्य को अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर का मुद्दा देश का मामला, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस : राजनाथ सिंह
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश होंगे जस्टिस डॉ रवि रंजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, आखिर क्या है ये GI टैग ?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, आखिर क्या है ये GI टैग ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.