Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने गए जवानों पर हमला, लाठीचार्ज
    झारखंड

    बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने गए जवानों पर हमला, लाठीचार्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : गुरुवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस पथराव कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के जटाही रोड का है। बताया जा रहा है कि देवघर की ओर से आ रही रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार चंदन महथा और उसके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने बोलेरो सवार दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया।

    दोनों को पास के एक घर में ले जाकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान पुलिस को मामले की सूचना मिली। PCR वैन मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अपने साथ लेकर जाने लगी। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया। पुलिस के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। विरोध करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं।

    लोगों का कहना था कि पुलिस इन्हें बचा रही है। लोग युवक को भीड़ के हवाले कर करने की मांग कर रहे थे। लोगों का आक्रोश बढ़ने के साथ स्थिति तनावपूर्ण बनने लगी। माहौल को बिगड़ते हुए देख काफी संख्या में सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं।

    इसके बाद महिलाओं के समर्थन में दूसरी महिलाएं SDPO पवन कुमार से भिड़ गईं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर मौके से हटाया। घायल हुई महिलाओं को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया।

    हंगामे के कारण तकरीबन 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो से लाठी, डंडे और रॉड बरामद किए है। पुलिस दोनों युवक को नगर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में हंगामा करने वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: कुख्यात अपराधी कालू लामा की गोली मारकर हत्या, दो अन्य रिम्स में इलाजरत
    Next Article बसिया में सिलेंडर विस्फोट, घर की छत उड़ी, गांव में अफरा-तफरी मची

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.