Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 3:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा, 6 चढ़े पुलिस के हत्थे
    झारखंड

    बोकारो में अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा, 6 चढ़े पुलिस के हत्थे

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल एक अंतरजिला अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के न्यू पिपराडीह मिलन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार (मारुति सुजुकी TOUR S – WB09 0454) को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर कार सवार दो युवक भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

    गिरफ्तार युवकों में से एक मुकेश यादव के पास से लोडेड रिवॉल्वर और जिंदा गोली मिली, जबकि दूसरे शंकर दास के पास से एक धारदार भुजाली और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे चन्द्रपुरा रेलवे स्टेशन के पास लूट की योजना बना रहे थे।

    आगे की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि ये दोनों अपने साथियों  उमेश दास, दिलीप महतो, छोटू विश्वकर्मा और राजेश करमाली के साथ मिलकर 22 जुलाई को मदनपुर गांव से एक ट्रैक्टर चुरा चुके हैं। यह ट्रैक्टर हजारीबाग के औरिया गांव के कबाड़ी प्रमोद साव को बेचा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में एक रिवॉल्वर, जिंदा गोली, भुजाली, तीन मोबाइल फोन, संदिग्ध कार और चोरी किया गया ट्रैक्टर शामिल है।

    पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी मुकेश यादव और राजेश करमाली के खिलाफ डकैती, रंगदारी, अपहरण समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, शंकर दास और दिलीप महतो पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी नवल किशोर सिंह ने किया, जिसमें चन्द्रपुरा थाना प्रभारी अजय सिंह और दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार शामिल थे।

    Also Read : हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, इन आसान आदतों से करें कंट्रोल

    Also Read :  मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ आज भारत में रिलीज, TIFF में मचाई धूम– अब बड़े पर्दे पर देखिए यह दिल छू लेने वाली कहानी

    Also Read : कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”

    DSP नवल किशोर सिंह NDPS एक्ट UAPA एक्ट अंतरजिला गिरोह अपराधी गिरोह चन्द्रपुरा थाना झारखंड अपराध ट्रैक्टर चोरी थाना प्रभारी अजय सिंह थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस छापेमारी प्रमोद साव बोकारो क्राइम न्यूज बोकारो पुलिस मारुति सुजुकी TOUR S मुकेश यादव रंगदारी रेलवे स्टेशन लूट लूटपाट शंकर दास हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article109 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन खोज निकाली सरायकेला पुलिस
    Next Article सीढ़ी से गिरकर जैप-6 जवान की मौ’त, परिवार और साथी सदमे में…

    Related Posts

    क्राइम

    नवविवाहिता की ससुराल में रहस्यमय मौ’त, दहेज प्रताड़ना का आरोप

    September 18, 2025
    जमशेदपुर

    पीएम आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट का डीसी सत्यार्थी ने लिया जायजा, तय समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

    September 18, 2025
    जमशेदपुर

    सीढ़ी से गिरकर जैप-6 जवान की मौ’त, परिवार और साथी सदमे में…

    September 18, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने की नेपाल की प्रधानमंत्री से बात, सहयोग और शुभकामनाओं का किया आदान-प्रदान…

    September 18, 2025

    नवविवाहिता की ससुराल में रहस्यमय मौ’त, दहेज प्रताड़ना का आरोप

    September 18, 2025

    तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ बीच में रोकी… जानें क्यों

    September 18, 2025

    दिशा पटानी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी धमकी…

    September 18, 2025

    22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म, 2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.