Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो लाठीचार्ज : MLA जयराम बोले – प्रशासन की बर्बरता, आतंकवादी समझ किया वार
    झारखंड

    बोकारो लाठीचार्ज : MLA जयराम बोले – प्रशासन की बर्बरता, आतंकवादी समझ किया वार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 4, 2025Updated:April 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों में से एक की मौत के बाद विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा है. गुरुवार को प्रेम महतो की मौत के बाद विस्थापितों ने बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया. प्रेम महतो की मौत को लेकर विस्थापितों ने इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषी अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए उन्होंने आज यानी चार अप्रैल यानि आज बोकारो बंद का आह्वान भी किया है.

    घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी के विधायक जयराम महतो मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ नारेबाजी करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने लोगों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन और सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विस्थापितों को नियोजन देने के वादे किए जाते हैं, लेकिन जब वे अपना हक मांगने आते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने इसे “ओपन किलिंग” करार दिया और कहा कि यह झारखंड के इतिहास में पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि विस्थापन का दर्द दशकों से जारी है।

    जयराम महतो ने प्रशासन की क्रूरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाठीचार्ज का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना होता है, लेकिन यहां निर्दोष छात्रों पर बेरहमी से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान छात्रों के सिर और सीने पर वार किया, जिससे यह साफ है कि प्रशासन ने उन्हें आतंकवादी समझकर किया वार। उन्होंने कहा, “लाठीचार्ज पैरों पर किया जाता है, न कि सिर पर! प्रशासन की यह बर्बरता पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

    विधायक ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देशभक्ति केवल वर्दी पहनने से नहीं आती, बल्कि जनता के साथ खड़े होने से आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इन सुरक्षाबलों को वेतन और सुविधाएं बंद कर दी जाएं, तो इनमें से 90% लोग नौकरी छोड़ देंगे। जयराम महतो ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को निलंबित किया जाए और घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

    उन्होंने विस्थापित समुदाय से अपील की कि वे संगठित होकर सरकार और प्रशासन की नीतियों का खुलकर विरोध करें और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

    बता दें कि ये अप्रेंटिस छात्र प्रबंधन द्वारा किए गए वादों को पूरा करवाने के लिए धरने पर बैठे थे। उनका कहना था कि उन्हें नियोजन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सरकार और कंपनी अपने वादों से पीछे हट रही हैं। इस घटना के बाद झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, विस्थापित समुदाय ने चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन भी करेंगे।

    Also Read : बोकारो में विस्थापितों पर हुए लाठीचार्ज में मौत के बाद बवाल, अस्पताल गेट पर टायर जलाकर प्रदर्शन

    administrative negligence apprentice training April 4 Bokaro Bokaro bandh Bokaro Steel Plant Demonstration displaced persons' death guilty officials local administration outrage personnel Prem Mahto Protest public movement social tension strict action अप्रेंटिस प्रशिक्षण आक्रोश कड़ी कार्रवाई चार अप्रैल जन आंदोलन जवान दोषी अधिकारी प्रदर्शन प्रशासन की लापरवाही प्रेम महतो बोकारो बोकारो बंद बोकारो स्टील प्लांट विरोध प्रदर्शन विस्थापितों की मौत सामाजिक तनाव स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाठीचार्ज में मौ’त मामला : BSL के मुख्य महाप्रबंधक अरेस्ट और…
    Next Article रामनवमी की तैयारी: झारखंड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आज

    Related Posts

    झारखंड

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025
    झारखंड

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025
    कारोबार

    झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट

    June 15, 2025
    Latest Posts

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025

    संदिग्ध हालत में मिली एक अधेड़ की बॉडी, FSL टीम जांच में जुटी

    June 15, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.