Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…
    झारखंड

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को नियमों का सख्ती से पालन करने, वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने और योजनाओं को सही तरीके से लागू करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। यह बैठक DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में SP, DSP, SI, SHO, Sr. Police Officer, Police Personnel, एडीसी शताब्दी मजूमदार, DPLR मेनका, Addl Collector मुमताज़ अंसारी, NDC प्रभाष दत्ता, DPRO रवि कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    DC अजय नाथ झा ने कहा कि बिना पहले से लिखित अनुमति के कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या पुलिस कर्मी मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी या पुलिस कर्मी, पारिवारिक काम या अन्य निजी काम से ₹1,00,000 से अधिक की नकद राशि लेकर यात्रा कर रहा हो, तो उसे कॉलेक्टर से प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए मुमताज़ अंसारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने पर 24 घंटे के भीतर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

    DC अजय नाथ झा ने सभी को कार्यालय में साफ-सुथरी ड्रेस पहनकर व अच्छे व्यवहार से काम करने की सलाह दी। बाहरी व्यक्ति से चाय या अन्य चीजें न लें। कार्यालय और संगठन सभी का अभिभावक है, इसे अच्छा बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि प्रशासन बेहतर बन सके।

    डीसी ने DDC को निर्देश दिया कि दो दिन में खनन प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची बनाएं। इसके आधार पर ही DMFT फंड का वितरण किया जाएगा।

    DC अजय नाथ झा ने बताया कि कोई भी योजना तभी लागू होगी, जब उस क्षेत्र का आंकलन किया जाएगा, ग्राम सभा से मंजूरी मिलेगी, फिर बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। सभी विभाग अपने पंजी को अपडेट और अभिलेख सुरक्षित रखें।

    एडीसी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि DMFT के तहत किए गए सभी कामों का अकाउंट ऑडिट राज्य सरकार द्वारा चयनित ऑडिट फर्म से होगा। इसके अलावा सोशल ऑडिट भी किया जाएगा ताकि सब कुछ पारदर्शी रहे।

    DC अजय नाथ झा ने अंत में कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ काम किया जाएगा। जिला प्रशासन का मकसद समय पर, पारदर्शी और प्रभावी सेवा जनता को देना है।

    Bokaro bokaro news Bokaro Police News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025
    झारखंड

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025
    कोडरमा

    मूसलाधार बारिश में तेज रफ्तार का कहर, चली गई एक बुजुर्ग की जान

    October 29, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.