Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बोकारो DC आवास में लाखों की चोरी, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद
    क्राइम

    बोकारो DC आवास में लाखों की चोरी, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 22, 2025Updated:February 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो DC विजया जाधव के आवास में चोरी हो गयी है। चोरी की वारदात को बीते 18 फरवरी को अंजाम दिया गया। उस रोज DC विजया जाधव किसी काम से बाहर गयी हुई थीं। चोरी मामले का खुलासा तब हुआ, जब DC वापस अपने आवास पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार उनके आवास से करीब 95 हजार कैश, लाखों के ज्वेलरी, कीमती कपड़े और मेकअप का सामान गायब हो गये। ज्वेलरी में हीरा जड़ित सोने की अंगुठी, गले का हार और कान का हीरे का सेट शामिल है। मामले में DC ऑफिस में तैनात होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    दर्ज FIR में सोनि कुमारी ने बताया कि DC आवास में उसके अलावा मंजु कुमारी और गोपा कुमारी तैनात हैं। इन तीनों के अलावा साफ-सफाई के लिये संविदा पर दो महिलाओं को रखा गया है। इन पांच महिलाओं को छोड़ अन्य किसी को भी DC विजया जाधव के निजी कमरे में जाने की इजाजत नहीं है। सभी महिला कर्मियों से पूछताछ में पता चला कि 18 फरवरी को DC के बाहर जाने के बाद सफाई करने वाली एक महिला कर्मचारी उनके कमरे में काम कर रही थी। वहीं, तय समय से पहले करीब साढ़े 12 बजे ही बेटी की तबीयत खराब होने का बहाना बना वह वहां से निकल गयी थी। यह महिला चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी की रहनेवाली है।

    DC आवास में चोरी की फैली खबर के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया। सोनी कुमारी के आवेदन के बाद SP मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर SIT गठित की गयी। गठित SIT ने संदेही गुनहगार महिला को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये बयान में उसने बताया कि DC के घर से चुराये गये ज्वेलरी को उसने जोधाडीह मोड़ स्थित महतो बांध के तालाब में फेंक दिया है। महिला से मिले इनपुट के बात गोताखोरों को तलाब में ज्वेलरी खोजने के वास्ते लगा दिया गया, पर कुछ मिला नहीं। खबर लिखे जाने तक चोरी किये गये सामान पुलिस के हाथ नहीं लग पाये थे। वहीं, संदेही गुनहगार महिला से पूछताछ जारी थी।

    Also Read : आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या, SDPO क्या बता गये… जानें

    Lakhs of rupees stolen from Bokaro DC residence police administration is worried पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद बोकारो DC आवास में लाखों की चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाइवा की चपेट में आकर दो युवकों की मौ’त, परिजनों का विरोध
    Next Article महाकुंभ जा रही कार हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार, चार की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.