Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 2:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सिविल सर्जन, 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ तबादला
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सिविल सर्जन, 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ तबादला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड के 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें एक नाम बोकारो के सिविल सर्जन (सीएस) डा. जितेंद्र कुमार का भी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार दोपहर को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फटकार लगाई थी। बोकारो के सिविल सर्जन का न केवल स्थानांतरण किया गया है, बल्कि उनका डिमोशन भी कर दिया गया है।

    डॉ. जितेंद्र को बोकारो से हटाकर कोडरमा के सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एकसीएमओ) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डा. जितेंद्र अगस्त में बतौर सीएस पदभार ग्रहण किए थे। इससे पहले जरूरी दवा की बर्बाद करने के मामले में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी।

    इनके अलावा राज्य सरकार ने 28 चिकित्सकों को स्थानांतरण पदस्थापन किया है। विभागीय अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित चिकित्सकों को 15 दिनों के अंदर अधिसूचित पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अभ्यावेदन के आधार पर स्थानांतरित चिकित्सकों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

    इन चिकित्सकों का हुआ पदस्थापन

    सिविल सर्जन कार्यालय, कोडरमा से स्थानांतरित करते हुए डॉ अभय भूषण प्रसाद को बोकारो सिविल सर्जन बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में डॉ संजय कुमार को सीएचसी , बगोदर व डॉ अनिल कुमार को पीएचसी , कराईकेला में पदस्थापित किया गया है। डॉ श्वेता त्रिपाठी को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, डोरंडा, डॉ विभा रानी को सहायक अधीक्षक, टीकौषधि संस्थान, नामकुम, डॉ शशि भूषण सिंह की सेवा श्रम विभाग से वापस लेकर सदर अस्पताल, लातेहार में तैनात किया गया है।

    डॉ. अराधना पाणिग्रही का प्रोजेक्ट भवन औषधालय में तबादला

    इसी तरह डॉ आराधना पाणिग्रही को प्रोजेक्ट भवन औषधालय, डॉ एहतेशामउद्दीन को जिला यक्ष्मा और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, पाकुड़, डॉ संजय कुमार को सीएचसी, पेटरवार, डॉ अजय कुमार दास को सदर अस्पताल, देवघर, डॉ संतोष टुडू को सीएचसी, बोआरीजोर, डॉ अनिल कुमार सोरेन, पीएचसी, डमरूहाट, डॉ रत्नप्रिया मल्ल को सीएचसी, गोबिंदपुर, डॉ उपाधि जैन को सदर अस्पताल, हजारीबाग।

    डॉ. शशि भूषण पीएमसीएच के रेडियोलॉजिस्ट बने

    डॉ आकाश कुमार को सदर अस्पताल, गोड्डा और डॉ सलीक जमाल को यक्ष्मा आरोग्यशाला, ईटकी में तैनात किया गया है। डॉ सीमा रानी प्रसाद को सदर अस्पताल, लातेहार, डॉ शशि भूषण कुमार को रेडियोलॉजिस्ट, पीएमसीएच,धनबाद, डॉ अरबिंद कुमार सिन्हा को पीएचसी, चाउलीबासा, डॉ पॉलिनी मुंडू को सदर अस्पताल, चाईबासा, डॉ रंजन सिन्हा को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, देवघर, डॉ रुचिका विनय मोहन को अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल, बुंडू, डॉ सुभाषचंद्र शर्मा को हीरोदेवी रेफरल अस्पताल, ठाकुरगंगटी बनाया गया है।

    बुढ़मू सीएचसी के प्रभारी बने सुजीत कश्यप

    डॉ सुनीता सिन्हा दंत चिकित्सक को बलियापुर, धनबाद, भेजा गया है। डॉ खुशबू राज को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, नामकुम, डॉ जयश्री किरण परधिया को पीएचसी, नारायणपुर, डॉ रंधीर कमार सिंह को एपीएचसी, टुपरा और डॉ सुजीत कुमार कश्यप को चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी, बुढमू, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह
    Next Article गिरिडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

    Related Posts

    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    झारखंड

    खरसावां में नाले में डूबने से चार युवकों की मौ’त

    July 26, 2025
    चाईबासा

    पुलिस को देखते ही भागने लगा शंकर बिरुआ, धराया तो…

    July 26, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश ने मधुबनी में 426 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    July 26, 2025

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025

    खरसावां में नाले में डूबने से चार युवकों की मौ’त

    July 26, 2025

    पुलिस को देखते ही भागने लगा शंकर बिरुआ, धराया तो…

    July 26, 2025

    बिहार के इस जिले में बन रहा है तीसरा खादी मॉल… जानें

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.