Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 5:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप
    झारखंड

    बोकारो में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (Manoj Sharma) : BJP झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को बोकारो जिला भाजपा ने चास प्रखंड कार्यालय पर पैदल मार्च निकालकर हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण देने और कानून-व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाया।

    राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की CBI जांच कराने और नगड़ी के रैयतों से रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने की मांग की गई। भाजपा ने राज्य सरकार को इन मुद्दों पर निर्देश देने की अपील की।

    भाजपा

    मुख्य वक्ता बिरंची नारायण का भाषण

    मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि संवेदनहीन, भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार के राज में झारखंड की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया, दलाल और बिचौलिए सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा चुके हैं। इनका विरोध करने पर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नृशंस हत्या, बिना कारण मुकदमे, धमकी और फिरौती जैसी सजाएं भुगतनी पड़ रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रतिमाह 5,000 से अधिक हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती जैसे गैर-जमानती अपराध हो रहे हैं।

    संथाल परगना एनकाउंटर का जिक्र

    नारायण ने विगत दिनों संथाल परगना के प्रसिद्ध सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता की पुलिस एनकाउंटर में हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस जिन्हें अपराधी बता रही है, वे लोकतांत्रिक तरीके से विभिन्न दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। ये कार्यकर्ता 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों को पढ़ाते थे, उनके भोजन और आवास की चिंता करते थे। साथ ही, क्षेत्र में अवैध उत्खनन और पत्थरों की तस्करी का विरोध करते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में भ्रष्ट सरकार का राज चल रहा है।

    भाजपा

    Also Read : जमशेदपुर में भाजपा का प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की हुई मांग…

    BJP in Bokaro accused Hemant government of corruption and deteriorating law and order BJP's strong performance in Bokaro बोकारो में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन बोकारो में भाजपा ने हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का लगाया आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भाजपा का प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की हुई मांग…
    Next Article सड़क दुर्घटना में दंपति की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव, 90% स्टॉल बुक

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है : सीएम हेमंत सोरेन

    September 11, 2025
    क्राइम

    आपसी विवाद में कर दिया पत्नी का म’र्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव, 90% स्टॉल बुक

    September 11, 2025

    दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय के नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग पर लगाई रोक…

    September 11, 2025

    पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता : अमूल

    September 11, 2025

    राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है : सीएम हेमंत सोरेन

    September 11, 2025

    आपसी विवाद में कर दिया पत्नी का म’र्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.