Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 4:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के आरोप बेबुनियाद, भ्रामक और तथ्यहीन : विनोद कुमार पांडेय
    झारखंड

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, भ्रामक और तथ्यहीन : विनोद कुमार पांडेय

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा झारखंड सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने के आरोप पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मरांडी का बयान पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है।
    महासचिव श्री पांडेय ने कहा कि मरांडी यह भूल रहे हैं कि पिछली सरकार में चार वर्षों तक भाजपा ने खुद नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया, जिससे कई संवैधानिक नियुक्तियां लटकी रहीं। भाजपा ने ऐसा जानबूझ कर किया। अपने इस कृत्य का जवाब भाजपा देगी क्या? पहले उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संस्थाओं को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीतिक आरोप लगाने में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मकसद सिर्फ भ्रम फैलाना और जनता को गुमराह करना है। हेमंत सरकार कल्याण, निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में मील का पत्थर साबित करते हुए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। हर वर्ग के लिए जरूरी योजनाओं को सफलतापूर्व धरातल पर उतारा जा रहा है। लेकिन, भाजपा राज्य के लोगों का हक मारने के लिए केंद्र सरकार का दुरुपयोग कर रही है। झारखंड की लाभुक योजनाओं, विकास योजनाओं के मद में जानबूझ कर फंड देने में देरी की जा रही है। लेकिन, राज्य की जनता ये सब समझ चुकी है और यही कारण है कि पिछले चुनाव में प्रचंड बहुमत देकर हेमंत सरकार को सत्ता में वापस ले आई है।
    श्री विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है। सरकार सभी संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध रूप से कदम उठा रही है और नियुक्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है।
    झामुमो नेता ने भाजपा से पहले अपनी भूमिका की जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि झूठे आरोपों के जरिए सरकार की छवि खराब करने की साजिश सफल नहीं होगी।

    Also read: शिक्षा के बिना समाज को विकसित नहीं किया जा सकता : रामदास सोरेन

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा के बिना समाज को विकसित नहीं किया जा सकता : रामदास सोरेन
    Next Article जनता दल यूनाइटेड की हुई बैठक, दर्जनों लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.