Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 9:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ जो व्यवहार महागठबंधन ने किया है, वह न केवल राजनीतिक अपमान है बल्कि झामुमो की खोखली राजनीतिक हैसियत को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि झामुमो बिहार में महागठबंधन से 12 सीटों की मांग कर रहा था, लेकिन उन्हें एक भी सीट नसीब नहीं हुई। यह उस पार्टी के लिए सबसे बड़ा राजनीतिक तमाचा है, जो खुद को “महागठबंधन की रीढ़” कहती फिरती है।

    प्रतुल ने कहा कि बिहार में तो झामुमो को दरवाजे से अंदर घुसने नहीं दिया गया, और झारखंड में यही झामुमो कांग्रेस और राजद जैसे दल को अपने सिर पर बैठाए घूम रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने खुद कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने झामुमो के पीठ में खंजर भोंका है। कांग्रेस का झारखंड में थोड़ा बहुत तो जन आधार है भी लेकिन राजद का न तो झारखंड में कोई जनाधार है, न संगठन, लेकिन झामुमो ने उन्हें मंत्रिमंडल में मंत्री पद तक दे दिया। प्रतुल ने तंज कसते हुए कहा कि अब सवाल यह है कि क्या इस अपमान के बाद झामुमो झारखंड में राजद और कांग्रेस के मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करेगा, या फिर महागठबंधन में बने रहने के लिए चुपचाप इस बेज्जती को निगल जाएगा? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो का यह मौन झारखंड की जनता भी देख रही है। बिहार में दरकिनार और झारखंड में झुककर रहने की यह दोहरी राजनीति बताती है कि झामुमो अब अपनी राजनीतिक अस्मिता खो चुका है।

    प्रतुल ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, राजद को मंत्री बनाकर झामुमो ने जो ‘गठबंधन धर्म’ निभाया था, उसका ‘बिहार अध्याय’ महागठबंधन ने अब पूरी तरह बंद कर दिया है। कह सकते हैं कि झामुमो अब न घर का रहा, न घाट का। लंबे समय से झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडी अस्मिता के विपरीत बिहार के चौराहे पर खड़ा होकर कटोरा लेकर सीटों के लिए भिक्षा मांग रहा था।महागठबंधन के दलों ने उसे उसकी राजनीतिक औकात दिखा दी।

    Also Read : JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    "We left your street in disgrace." BJP taunts JMM Pratul says झामुमो पर भाजपा का तंज प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनतेरस पर बर्तन दुकानों में खरीदारी की रौनक, बाजारों में देर रात तक रही चहल-पहल…
    Next Article 20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    Related Posts

    झारखंड

    दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग, बाइक सवार अपराधी सीसीटीवी में कैद

    October 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्योहारों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए कई दिशा निर्देश…

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी मंइयां के खाते में भेजी जा रही राशि, खुशी के साथ मनायें त्योहार : सीएम हेमंत

    October 18, 2025
    Latest Posts

    दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग, बाइक सवार अपराधी सीसीटीवी में कैद

    October 18, 2025

    जमशेदपुर में त्योहारों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए कई दिशा निर्देश…

    October 18, 2025

    सभी मंइयां के खाते में भेजी जा रही राशि, खुशी के साथ मनायें त्योहार : सीएम हेमंत

    October 18, 2025

    बाबूलाल की सीएम से मांग– बोरियो में अवैध पत्थर खनन करने वाले माफिया पर हो कार्रवाई

    October 18, 2025

    20 लाख की डकैती मामले का खुलासा, पांच कुख्यात पुलिस की गिरफ्त में

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.