Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2025 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दिल्ली के झारखंड भवन में BJP MLA डॉ शशिभूषण मेहता को नहीं मिला कमरा, धरना पर बैठे
    झारखंड

    दिल्ली के झारखंड भवन में BJP MLA डॉ शशिभूषण मेहता को नहीं मिला कमरा, धरना पर बैठे

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 7, 2025Updated:June 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शशिभूषण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को शुक्रवार को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उनके लिए कमरा उपलब्ध नहीं कराया गया। विधायक ने पहले ही अपने नाम से दो कमरे बुक करवा लिए थे, इसके बावजूद उन्हें रिसेप्शन पर बताया गया कि कोई भी कमरा खाली नहीं है।

    इस घटना से आहत होकर डॉ मेहता ने झारखंड भवन के रिसेप्शन काउंटर पर ही अपने सामान के साथ धरना शुरू कर दिया और वहीं बैठकर अपने टिफिन से भोजन किया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को दी। साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और JMM विधायक कल्पना सोरेन को भी घटना से अवगत कराया।

    “यह विधायिका का अपमान है” : MLA मेहता

    डॉ मेहता ने आरोप लगाया कि झारखंड भवन की व्यवस्था में अनियमितता और पक्षपात साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने दो कमरे पहले ही बुक करवा लिए थे, जिसकी पुष्टि भी की गई थी। लेकिन यहां पहुंचने पर सिर्फ एक कमरे की बात कही गई और बाकी कमरों को लेकर कहा गया कि कोई भी उपलब्ध नहीं है। बाद में जानकारी मिली कि एक कमरा पूर्व विधायक के नाम पर बुक है, जबकि शेष कमरे खाली हैं।”

    CM से की सख्त कार्रवाई की मांग

    विधायक ने CM हेमंत सोरेन से भी अपील की कि झारखंड भवन की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा, “सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर झारखंड भवन बनाया है, लेकिन झारखंड के ही विधायक को अपमान सहना पड़ रहा है। यह व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है।” डॉ मेहता ने तीखे लहजे में कहा, “एक आंख में सुरमा और दूसरी में काजल नहीं चलेगा।” उन्होंने मांग की कि झारखंड भवन की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो ताकि सभी विधायकों को वहां सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें।

    Also Read : 10 जून से झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक, जमाखोरी से कीमतों में भारी उछाल

    Administrative Lapse Bjp BJP MLA Delhi Dr. Shashibhushan Mehta Jharkhand Bhavan Jharkhand Politics Mla palamu Panki Assembly Politics reception room booking room issue uncomfortable situation असहज स्थिति कमरा आरक्षण कमरा विवाद झारखंड भवन झारखंड राजनीति डॉ. शशिभूषण मेहता दिल्ली पलामू पांकी विधानसभा प्रशासनिक लापरवाही बीजेपी भाजपा विधायक राजनीति रिसेप्शन विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार
    Next Article दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौ’त

    Related Posts

    जामताड़ा

    भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो

    June 7, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 7, 2025
    क्राइम

    घर का पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से उड़ा ले गए सोने की चेन

    June 7, 2025
    Latest Posts

    भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो

    June 7, 2025

    जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 7, 2025

    घर का पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से उड़ा ले गए सोने की चेन

    June 7, 2025

    V2 मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद…

    June 7, 2025

    लाभुकों को मिलने वाली राशि पति और सास के खातों में जमा करवाती थी महिला पर्यवेक्षक, BDO ने वसूला रकम

    June 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.