Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Nov, 2025 ♦ 9:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में भाजपा-जदयू ने किया जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भाजपा-जदयू ने किया जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने कदमा के उलियान क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं।

    अभियान के दौरान मिली शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज किया गया और संबंधित विभागों से संपर्क कर जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें साफ-सफाई की खराब स्थिति को लेकर थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में गंदगी फैली हुई है और सफाई व्यवस्था कमजोर है। कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर हालात देखे और सुधार का वादा किया।

    इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की कमी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। कई जगह अंधेरा रहता है। लोगों ने नई लाइट लगाने और पुराने लाइट बदलने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द बात करने का आश्वासन दिया।

    भाजपा और जदयू के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया है कि विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी, जो स्थानीय समस्याओं को पहचान कर उनके समाधान के लिए काम करेगी।

    इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कदमा के नीमतल्ला पथ, मधुसूदन पथ, बनियापाड़ा, उलियान हरि मंदिर लाइन, धोबी लाइन, उलियान मेन रोड, उलियान टैंक रोड, नर्मदा पथ, नजरुल पथ, बंधु पथ समेत कई इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

    अभियान में राकेश सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, टीटू दास, भीम सिंह, संजीव आचार्या, राणा प्रताप सिंह, धरन सिंह, केपी सिंह, उमेश ठाकुर, अजीत सिंह, डिपल विश्वस, रंजन भगत, राजन नायक सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

    Also Read : पवन सिंह की पत्नी ज्योति इस सीट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

    इलाके का दौरा उलियान कदमा जदयू जनता की शिकायतें जनता दल यूनाइटेड जनता से संवाद जनसंपर्क अभियान जमशेदपुर झारखंड बूथ कमेटी भाजपा राजनीतिक कार्यकर्ता लोकल खबर सफाई व्यवस्था समस्या समाधान सरयू राय साफ-सफाई स्ट्रीट लाइट स्थानीय समस्याएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपवन सिंह की पत्नी ज्योति इस सीट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव
    Next Article झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख बदली : 16 की जगह अब इस दिन होगी, महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद

    Related Posts

    झारखंड

    मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    November 28, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    November 28, 2025
    झारखंड

    अनुराग चावला बने राज्य एक्साइज सब-कमिटी के चेयरमैन, FJCCI ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    November 28, 2025
    Latest Posts

    मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    November 28, 2025

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि

    November 28, 2025

    झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    November 28, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 28 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 28, 2025

    अनुराग चावला बने राज्य एक्साइज सब-कमिटी के चेयरमैन, FJCCI ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.