Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सचिन पायलट पर वसुंधरा राजे की चुप्पी से भाजपा उलझन में !
    जोहार ब्रेकिंग

    सचिन पायलट पर वसुंधरा राजे की चुप्पी से भाजपा उलझन में !

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । राजस्थान में कांग्रेस की कारवाई के बाद सचिन पायलट न तो पार्टी छोड़ने का फैसला ले पा रहे हैं और न ही आगे की रणनीति का खुलासा कर रहे हैं। पायलट को लेकर भाजपा भी पसोपेश में है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तक खुले तौर पर पायलट को पार्टी में आने का ऑफर दे चुके हैं, लेकिन भाजपा की वरिष्ठ नेता और पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इस मसले पर चुप्पी से भाजपा उलझन में है। राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा की नजरें सचिन पायलट पर टिक गई हैं और पार्टी उनके कदम का इंतजार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सचिन पायलट को साथ लेना चाहती है। लेकिन वसुंधरा राजे की बेरुखी से आलाकमान के लिए ऐसा करना फिलहाल संभव नहीं है।

    सूत्रों के अनुसार, एक तो भाजपा केंद्रीय नेतृत्व इस मसले पर कुछ चीजों को लेकर सहज स्थिति में नहीं है। दूसरी ओर भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इस मसले पर चुप्पी से पार्टी असहज है। राज्य में जारी गतिरोध को लेकर वसुंधरा की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भी वह नहीं पहुंचीं। इससे साफ संकेत गया है कि वसुंधरा पायलट को लेकर पार्टी के रुख से खुश नही हैं। राजे का राजस्थान भाजपा में खासा दबदबा है। ऐसे में सचिन पायलट को पार्टी में शामिल कराने से पहले आलाकमान को सभी पहलुओं पर विचार करना होगा।

    पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री कहते हैं, “कोई भी नेता, जिसे भाजपा की नीति और सिद्धांत में विश्वास है, उसका पार्टी में स्वागत है। जहां तक क्षेत्र विशेष के नेता की बात है, अगर वह पार्टी में आते हैं तो प्रदेश नेतृत्व की सहमति से केन्द्र कोई फैसला करेगा।”

    उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसी परंपरा रही है किसी भी नेता के पार्टी में आगमन पर केन्द्र और प्रदेश दोनों मिलकर स्वागत करते रहे हैं।

    जाहिर है सचिन पायलट को भाजपा में इंट्री से पहले भाजपा को वसुंधरा राजे को विश्वास में लेना होगा। अगर सचिन पायलट देर सवेर पार्टी में आए भी तो नेतृत्व में घमासान होना तय है। पायलट, गहलोत सरकार में खुद डिप्टी सीएम थे, ऐसे में वह भाजपा में भी डिप्टी सीएम के पद मान जाएं, ऐसा मुश्किल है। दूसरी तरफ अगर भाजपा सचिन पायलट को सीएम उम्मीदवार चुनती है तो खुद भाजपा को अपने कद्दावर नेताओं की नाराजगी उठानी पड़ सकती है।

    ऐसे में भाजपा आलाकमान कांग्रेस में जारी घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। भाजपा अभी पूरी तरह ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है। भाजपा अपनी आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने से पहले नफा-नुकसान का मूल्यांकन कर लेना चाहती है।

    गौरतलब है कि सचिन पायलट अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर के एक होटल में पिछले छह दिनों से रुके हुए हैं। इनमें सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस के विधायक और तीन निर्दलीय शामिल हैं। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम पद से हटा दिया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
    Next Article कोरोना रोकने के ठोस उपाय करे सरकार: राहुल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    ईरान की सख्त शर्तें और कूटनीतिक गतिरोध: क्या वार्ता की मेज तक पहुंच पाएगा तेहरान

    April 21, 2026
    Latest Posts

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026

    लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    April 21, 2026

    ईरान की सख्त शर्तें और कूटनीतिक गतिरोध: क्या वार्ता की मेज तक पहुंच पाएगा तेहरान

    April 21, 2026

    RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    April 21, 2026

    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.