New Delhi : भाजपा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विदेश से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि लगभग 2014 से कांग्रेस, विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम और लेफ्ट के नेताओं के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और भारतवर्ष को अपमानित करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों… pic.twitter.com/nwgG065Hwz
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 27, 2025
पात्रा ने कहा कि…
पात्रा ने कहा कि X (पूर्व में ट्विटर) के नए फीचर के जरिए यह पता चला है कि कुछ कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स विदेशी लोकेशन से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका से जुड़ा हुआ है, महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट पहले आयरलैंड में था जिसे बाद में इंडिया में बदल दिया गया, और हिमाचल कांग्रेस का हैंडल थाईलैंड से कनेक्टेड दिखता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस विदेश से ही भारत में नैरेटिव सेट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग अलग-अलग देशों में बैठकर भारत में वोट चोरी, ऑपरेशन सिंदूर और मोदी जी तथा सेना पर व्यक्तिगत हमले का नैरेटिव चला रहे हैं।
राहुल गांधी पर गंभीर आरोप
संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ नहीं बोलते, बल्कि उन्होंने विदेश में बैठे लोगों के जरिए योजनाबद्ध तरीके से भारत में नैरेटिव तैयार किया है।” उन्होंने बताया कि इसके पीछे बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अमेरिका में बैठे लोग शामिल हैं।

राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोलते, बल्कि उन्होंने किस planning और design के साथ इस काम को विदेश से करवा रहे हैं।
बांग्लादेश, पाकिस्तान, South East Asia, West Asia, Europe और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत में नैरेटिव… pic.twitter.com/eQfjXymnKG
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 27, 2025
Also Read : रांची लालपुर में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार अपराधियों ने 1.3 लाख रुपए छीने

