Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी
    झारखंड

    धनबाद: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : निचितपुर में आठ लेन के डिवाइडर से दोपहिया टकराने से उस पर सवार चालक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गड्ढे से निकाल कर एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल) भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जेब में मिले आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

    घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के काड़ामारा के पास की है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अभिषेक कुमार सिंह के रूप की गई। वह धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड का रहने वाला था। अभिषेक शक्ति चौक से झारखंड मोड़ की तरफ जा रहा था, तभी यह घटना घटी। पुलिस ने दोपहिया को अपने कब्जे में ले लिया है।

    जॉब के साथ-साथ बच्‍चों को भी पढ़ाने का था शौक

    अभिषेक गांधी रोड में राजकुमार सोनी के मकान में अपने परिवार के साथ पिछले 25 वर्ष से रह रहा था। इधर, दो वर्ष पहले धैया में फ्लैट खरीद कर वहीं शिफ्ट कर गया था। गोविंदपुर की किसी नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाले अभिषेक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। नेटवर्किंग कंपनी में काम करने के साथ ही वह ट्यूटर भी था। सिटी सेंटर के पास कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था।

    उसके पिता रजनी सिंह ब्रिटानिया कंपनी में कार्यरत थे। बाद में कोलकाता में बिल्डर का काम करने लगे। अभिषेक उसका छोटा भाई विवेक सिंह बैंक मोड़ स्थित बैंक में कार्यरत है। घटना की खबर मिलते ही पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला रेत कर हत्या, खून से लथपथ अवस्था में शव क्वार्टर से बरामद
    Next Article झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: जनवरी से लागू होगा निजी कंपनियों में 75 फीसदी युवाओं को नौकरी का नियम

    Related Posts

    चाईबासा

    सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाले कर्मचारी को सस्पेंड किया गया, CM हेमंत सोरेन ने दिए थे निर्देश

    July 6, 2025
    चाईबासा

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025: कांवरियों की राह होगी आरामदायक, जानिए खास इंतजाम

    July 6, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले के शहरी विकास के लिए 36.4 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

    July 6, 2025

    सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाले कर्मचारी को सस्पेंड किया गया, CM हेमंत सोरेन ने दिए थे निर्देश

    July 6, 2025

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025

    प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    July 6, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड: उपमुख्यमंत्री बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.