Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 4:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»हड़ताल पर चले गए बिहार के जूनियर डॉक्टर, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित
    बिहार

    हड़ताल पर चले गए बिहार के जूनियर डॉक्टर, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है।

    पटना चिकित्सा महाविद्यालय (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने यहां बताया कि वर्ष 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था कि प्रत्येक तीन वर्ष पर स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन वर्ष 2020 समाप्त होने को है और अब तक स्टाइपेंड की राशि नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस रुख के विरोध में पीएमसीएच, नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) समेत राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर बुधवार सुबह सात बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

    हड़ताल की जानकारी डॉक्टरों ने अस्पताल के प्राचार्य के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखकर दे दी है। जेडीए की हड़ताल को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है और मांगों को जायज बताया है। जूनियर डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि जब तक स्टाइपेंड की राशि बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

    जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गई है। हालांकि कोविड ड्यूटी जारी है। हड़ताल की वजह से मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिया है कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी चलाएंगे लेकिन मरीजों के लिए इलाज करवाना फिर भी आसान नहीं होगा।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : वैशाली में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे राजद विधायक रणविजय साहू
    Next Article बिहार : सुपौल में 150 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025
    बिहार

    अदाणी पावर बिहार में लगायेगा 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट, मिली मंजूरी

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई जख्मी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025

    पुलिस के एक्टिव होते ही धराया स्कूटी चोर, घर के बाहर से चुरा ले गया था गाड़ी

    August 7, 2025

    20 दिन से काम की तलाश में भटक रहे दिहाड़ी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

    August 7, 2025

    Google DeepMind ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Genie 3, बनाएगा टेक्स्ट से 3डी वर्ल्ड

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.