Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»25 लाख की इनामी महिला नक्सली की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार-झारखंड बंद, प्रवक्ता आजाद ने जारी किया पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    25 लाख की इनामी महिला नक्सली की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार-झारखंड बंद, प्रवक्ता आजाद ने जारी किया पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2024Updated:July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: धनबाद में एक निजी अस्पताल से एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है. भाकपा माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया है. इसके अलावा पार्टी की ओर से जया के समुचित इलाज का प्रबंध करने और अन्य तीनों लोगों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने का आग्रह पुलिस से किया है.

    क्या लिखा है पत्र में प्रवक्ता आजाद ने
    बिहार झारखण्ड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और क्रान्तिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया हेम्ब्रम (जया दीदी) और उनके साथ तीन लोग शांति कुमारी, डॉक्टर पाण्डेय और उनके सहयोगी को झारखण्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद जया दीदी को पुलिस अपने हिरासत में रखकर शारीरिक व मानसिक यातनाएं दे रही है. जया दी के साथ गिरफ्तार शांति कुमारी, डाक्टर पाण्डेय उनके सहयोगी को पुलिस हत्या की नीयत से गायब कर दिया है. हम जया दीदी व उनके साथ अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी, गायब व उनको दी जा रही यातनाएं का कड़ी निंदा व भर्त्सना करते हैं.

    पीएलजीए के विभिन्न फार्मेशनों को बंद सफल बनाने की अपील
    प्रवक्ता आज़ाद ने लिखा है कि हमारी पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बिहार-झारखण्ड स्पेशल एरिया कमेटी क्रांतिकारी महिला आंदोलन की नेत्री जया दीदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा पुछताछ के नाम पर दी जा रही शारीरिक व मानसिक यातनाएं का कड़ी शब्दों में निंदा व भर्त्सना करती है. आजाद ने कहा है कि 25 जुलाई को एक दिवसीय बिहार झारखण्ड बन्द का आह्वान किया है और हम अपनी अधिनस्त कार्यरत सभी पार्टी कतारों पीएलजीए के विभिन्न फार्मेशनों, संयुक्त मोची के कामरेडों से अपील किया है कि जया हेम्ब्रम सहित उनके साथ और तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरूद्ध में आयोजित बंद कार्यक्रम को सफल बनावे.

    संगठन की ओर से यह मांग रखी गयी है पुलिस के समक्ष
    पत्र के माध्यम से आज़ाद ने पुलिस के समक्ष अपनी मांगें रखी है. उन्होंने कहा है कि जया हेम्ब्रम की जानलेवा गंभीर बीमारी हैप्पीटाईटिश, पथरी और कैंसर बीमारी का समूचित इलाज का प्रबन्ध किया जाए. अगर हमारी मांग को अनदेखी की गई तो हम कड़ी कदम उठाने के लिए विवश होंगे. इसके अलावा बोला है कि दूध, एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, अखबारों आदि को बन्द से मुक्त रखा है.

    गिरफ्तारी नक्सली बंद विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article21 जुलाई का राशिफल: देखें कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन 
    Next Article रांची पुलिस की गाड़ी सिमडेगा में दुर्घटनाग्रस्त, आरोपी समेत 4 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.