Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 4:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव 2025 : आज दोपहर तक जारी हो सकती है जदयू की पहली सूची
    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : आज दोपहर तक जारी हो सकती है जदयू की पहली सूची

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जदयू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची दोपहर तक जारी करने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

    संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी सीटों पर गहन चर्चा की है। उन्होंने स्थानीय हालात को ध्यान में रखकर उम्मीदवार चुने हैं। “पहली सूची आज दोपहर तक आ जाएगी। दूसरे चरण की सूची कल तक घोषित हो जाएगी,” झा ने बताया।

    नीतीश कल से मैदान में

    नीतीश कुमार कल समस्तीपुर और शायद दरभंगा से प्रचार शुरू करेंगे। पहले दिन दो बड़ी सभाओं में वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से अपील करेंगे।

    एनडीए एकजुट, विपक्ष में भ्रम

    झा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एनडीए में पूरी एकता है। सीट बंटवारे पर अगर कोई मतभेद हो, तो तुरंत सुलझा लिया जाता है। हमने सब कुछ पारदर्शी रखा है। भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालमो के साथ गठबंधन मजबूत है। हम बिहार का विकास और स्थिर सरकार चाहते हैं। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए बहुमत लाएगा।” झा ने विपक्ष पर तंज कसा, “विपक्ष आज तक नहीं बता पाया कि वे कितनी सीटों पर लड़ेंगे और कौन उम्मीदवार होंगे।”

    महागठबंधन में वापसी का सवाल नहीं

    जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या नीतीश फिर महागठबंधन में लौट सकते हैं, तो झा ने साफ इनकार किया। “नीतीश जी ने कई बार कहा है कि अब महागठबंधन में नहीं जाएंगे। एनडीए ही बिहार के लिए सही रास्ता है। विपक्ष भ्रम फैला रहा है, लेकिन जनता जानती है कि नीतीश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें और महिलाओं के सशक्तिकरण में अच्छा काम किया है।”

    उम्मीदवार सूची पर अंतिम बैठक

    जदयू मुख्यालय में मंगलवार रात तक बैठक चली। पहली सूची में 80-90 नाम होंगे। इनमें मौजूदा विधायक, वरिष्ठ नेता और नए चेहरे शामिल हैं। झा ने कहा, “हमारा फोकस काम और भरोसे पर है। प्रचार में वादे नहीं, काम दिखाएंगे।”

    संयुक्त रैलियां शुरू

    भाजपा और अन्य एनडीए दलों के साथ संयुक्त रैलियों की तैयारी चल रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते बिहार में सभाएं करेंगे।

    Also Read : चुनाव आयोग ने धनबल पर रोक के लिए एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ जब्त

    Bihar Elections 2025: JDU releases first candidate list by noon today Bihar Elections 2025: JDU's first list may be released by this afternoon बिहार चुनाव 2025 : आज दोपहर तक जारी हो सकती है जदयू की पहली सूची बिहार चुनाव 2025 : जदयू की पहली उम्मीदवार सूची आज दोपहर तक जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने धनबल पर रोक के लिए एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ जब्त
    Next Article झारखंड की जेलों में 1965 पद खाली, सरकार ने 1912 नए पदों का प्रस्ताव तैयार किया

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव: दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान होगा और आसान, चुनाव आयोग ने दिए खास निर्देश

    October 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव ने राघोपुर से दाखिल किया नामांकन

    October 15, 2025
    बिहार

    पिता को बचाने की कोशिश में बेटे की जान गई, गांव में छाया मातम

    October 15, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव: दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान होगा और आसान, चुनाव आयोग ने दिए खास निर्देश

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव ने राघोपुर से दाखिल किया नामांकन

    October 15, 2025

    झारखंड HC में कोर्ट फीस बढ़ोतरी पर सुनवाई, बार काउंसिल ने उठाए सवाल

    October 15, 2025

    अब 13-17 साल के Instagram यूजर्स को नहीं दिखेगा अडल्ट कंटेंट, मेटा ने किया बड़ा अपडेट

    October 15, 2025

    पिता को बचाने की कोशिश में बेटे की जान गई, गांव में छाया मातम

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.