Bhagalpur : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज यानी रविवार को अंतिम दिन है। शाम 5 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा, इससे पहले सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा आज भागलपुर में अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो की। अजीत शर्मा भागलपुर सदर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नेहा शर्मा का रोड शो दोपहर 2 बजे बूढ़ानाथ से शुरू हुआ। यह नया बाजार, सराय, साहेबगंज, नरगा चौक, चंपा नगर विषहरी स्थान चौक, मेदनी नगर चौक, नाथनगर, परबत्ती और तातारपुर चौक होते हुए भागलपुर स्टेशन तक जाएगा। इसके बाद नेहा शर्मा अपने आवास लौट जाएंगी।
अजीत शर्मा तीसरी बार भागलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय से है। माना जा रहा है कि नेहा शर्मा के रोड शो से कांग्रेस प्रत्याशी को जनसमर्थन में बढ़त मिल सकती है। पिछले चुनाव में भी नेहा शर्मा ने अपने पिता के लिए प्रचार किया था और उस समय अजीत शर्मा ने जीत दर्ज की थी।

Also Read : बोकारो में इस्पात विद्यालय परिसर में मिला युवक का श’व, पुलिस जांच में जुटी

