Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव : समाज के हर तबके का उत्थान हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा धर्म : नीतीश
    बिहार

    बिहार चुनाव : समाज के हर तबके का उत्थान हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा धर्म : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल रूप से लोगों को संबोधित करते हुए जहां अपने सरकार में किए गए कार्यो का जिक्र किया, वहीं विरोधियों पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा कि “हमें प्रदेश में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म बर्दाश्त नहीं है। समाज के हर तबके का उत्थान हमारा उद्देश्य और सेवा ही हमारा धर्म है।”

    नीतीश सोमवार को 11 विधानसभा के लोगों के साथ वर्चुअल रूप से जुड़े और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने माना कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी आज बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है। लोगों की जीवनशैली बदली है। गरीबी कम हुई है, प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “लोग तरह-तरह की बात करते हैं। लोग पूछते हैं कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे क्यों नहीं है। तो हम बता दें कि हमने बहुत कोशिशे की हैं। बिहार चारो तरफ से घिरा हुआ है। आज आप देखिए कि बड़े उद्योग कहां है और क्यों है। लोग ये नहीं जानते कि इसका कारण क्या है बस वो बोलते रहते हैं।”

    उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए राजद र निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग केवल जुबान चलाते हैं। उन लोगों को काम करने में कोई रुचि नहीं है. ना काम करने के मामले में किसी प्रकार का कोई अनुभव है।”

    उन्होंने कहा, “हम तो पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं मगर कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही केवल परिवार है। हमारे लिए तो बिहार परिवार है। कुछ लोग निजी परिवारवाद पर चल रहे हैं। समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

    नीतीश ने इशारों ही इशारों ही इशारों में तेजस्वी द्वारा पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देने के मामले में तंज कसते हुए कहा कि बहुत लोग आजकल युवाओं के रोजगार की बात कर रहे हैं। 15 साल में सत्ता में रहने पर कितने लोगों को रोजगार दिया गया? 15 साल के शासन काल में कैबिनेट की बैठक होती थी क्या? तब तो समय पर कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी। लोग इंतजार करते थे।

    नीतीश कुमार ने कोरोना काल, बाढ के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे काम के आधार पर अपना निर्णय लें। जनता मालिक है।

    उन्होंने कहा, “हम लोगों का काम पसंद है तो फिर सरकार बनाने का मौका दीजिए। हमें उम्मीद है कि आप हमारे काम के आधार पर वोट दीजिएगा।”

    #Bihar News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : कटिहार में आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    Next Article बिहार : सुपौल में 300 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा, पुलिस कर रही जांच

    June 20, 2025
    बिहार

    बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…

    June 20, 2025
    झारखंड

    27 जुलाई से भागलपुर से चलेगी विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

    June 20, 2025
    Latest Posts

    बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा, पुलिस कर रही जांच

    June 20, 2025

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक आ’ग लगी

    June 20, 2025

    पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को पुस्तक भेंट की

    June 20, 2025

    DC ने वेयरहाउस का लिया जायजा, कहा – सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.