Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 83 हुई
    बिहार

    बिहार : कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 83 हुई

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joahrlive Desk

    पटना। बिहार के मुंगेर में तीन नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, संजय कुमार के अनुसार छह महीने की बच्ची समेत तीन लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। जिससे राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।

    तीनों मामले गुरुवार देर मुंगेर जिले से मिले। संक्रमितों में एक छह माह की बच्ची के अलावा 21 साल की एक महिला और एक 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। तीनों जमालपुर ब्लॉक के एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसी परिवार में इससे पहले सात मामले पाए गए हैं। जिनमें दो वर्षीय लड़की समेत छह लोग पॉजिटिव हैं।

    बक्सर और मुंगेर जिलों में गरुवार को कोरोना संक्रमण का आठ नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 80 हो गई थी, जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी ।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बक्सर जिला में दो पुरुष 67 और 35 वर्षीय, मुंगेर जिले में दो पुरूष 40 और 38 वर्षीय एवं चार महिलाएं 55, 26, 20, और 02 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। गुरुवार को बक्सर जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आए थे, जबकि मुंगेर में पाए गए छह मरीज एक संक्रमित मरीज के परिजन हैं ।

    बिहार में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार तक सीवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला प्रकाश में आया है।

    गौरतलब है कि ओमान से लौटे सीवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बिहार में अबतक 8834 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 37 मरीज ठीक भी हुए हैं।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन-2 को लेकर झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन योजना में किया गया बदलाव, जैक ने जारी किए नए निर्देश
    Next Article झारखंड में आदिवासी महिलाएं नीम के पत्तों से बना रहीं मास्क, यह करता है कीटाणुओं का नाश

    Related Posts

    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    बिहार

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025
    Latest Posts

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025

    गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.