Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 4:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
    झारखंड

    बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के प्रमुख नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेशों के माध्यम से शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    CM नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुखद है। स्व. शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।”

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2025

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वंचित समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष सदैव स्मरण रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

    वंचित समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष सदैव स्मरण रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुःख… pic.twitter.com/H7kaoqJGJI

    — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 4, 2025

    वहीं, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने अपने संदेश में कहा, “झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा JMM के संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनजातीय और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रहेगा। शोकाकुल हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।”

    झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा JMM के संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
    जनजातीय और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रहेगा।
    शोकाकुल श्री हेमंत सोरेन और उनके… pic.twitter.com/qkncZS4HKv

    — Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) August 4, 2025

    Bihar CM Nitish and both deputy CMs expressed grief over the death of Shibu Soren बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जामताड़ा जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article PM मोदी पहुंचे सर गंगाराम अस्पताल, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025
    झारखंड

    कल तीन बजे दिशोम गुरू को दी जायेगी मुखाग्नि, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

    August 4, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ

    August 4, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    कल तीन बजे दिशोम गुरू को दी जायेगी मुखाग्नि, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

    August 4, 2025

    दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ

    August 4, 2025

    गुरुजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, नहीं हो सकती है भरपाई : प्रदीप मंडल

    August 4, 2025

    दिशोम गुरु के सम्मान में DC ऑफिस में शोकसभा, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.