Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Oct, 2025 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विस चुनाव 2025 : NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान, नीतीश की बैठक में होगा मंथन
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान, नीतीश की बैठक में होगा मंथन

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। खासकर लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की मांगों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जेडीयू की अहम बैठक बुलाई है।

    बैठक का एजेंडा : सीट शेयरिंग और रणनीति पर चर्चा

    मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में जेडीयू के शीर्ष नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य मुद्दा आगामी चुनाव की तैयारियां और NDA में सीट बंटवारा तय करना होगा। नीतीश कुमार सहयोगियों से फीडबैक लेंगे कि किन सीटों पर पार्टी मजबूत है और किन पर सुधार जरूरी है।

    चिराग की मांगें बनीं पेच

    NDA में सबसे बड़ा विवाद चिराग पासवान से जुड़ा है। चिराग जेडीयू की कई सिटिंग सीटों पर दावा कर रहे हैं, जिनमें महनार, मटिहानी और चकाई जैसी सीटें शामिल हैं। यहां जेडीयू के विधायक हैं। जेडीयू इन सीटों को छोड़ने को तैयार नहीं है। पार्टी का कहना है कि जनाधार वाली सीटें किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में इसी पर विस्तृत चर्चा होगी।

    विपक्ष पर भी नजर, उम्मीदवारों पर विचार

    बैठक में सिर्फ NDA के अंदरूनी मुद्दे नहीं, बल्कि महागठबंधन के समीकरणों पर भी बात होगी। जेडीयू आंकलन करेगी कि विपक्ष किन सीटों पर मजबूत है और NDA को कहां फायदा है। कुछ सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने या मौजूदा विधायकों का टिकट काटने पर भी विचार हो सकता है।

    NDA का दावा : 14 नवंबर को बनेगी नीतीश सरकार

    NDA नेताओं का आत्मविश्वास कायम है। केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, “चुनाव की तारीखों का इंतजार सबको था। 14 नवंबर को बिहार में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी। जनता विकास और स्थिरता के लिए नीतीश पर भरोसा करती है।”

    Also Read : महिला विश्व कप 2025 : भारत vs दक्षिण अफ्रीका… जानें विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

    Bihar Assembly Elections 2025: Seat-sharing tussle in NDA Nitish Kumar's meeting to deliberate नीतीश की बैठक में होगा मंथन बिहार विस चुनाव 2025 : NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस दिवाली रांची में गोबर से बने दीयों की रौशनी से जगमगाएंगे घर
    Next Article JSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित, नई तारीख जल्द

    Related Posts

    बिहार

    बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे पर महागठबंधन में गतिरोध के बीच CPI ने कल बुलाई बैठक

    October 9, 2025
    बिहार

    BSSC भर्ती 2025 : स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

    October 9, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव में घर बैठे मतदान की सुविधा : कैसे करें आवेदन… जानें

    October 9, 2025
    Latest Posts

    बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर हेमंत सरकार को घेरा

    October 9, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे पर महागठबंधन में गतिरोध के बीच CPI ने कल बुलाई बैठक

    October 9, 2025

    करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए

    October 9, 2025

    रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर हो रही चर्चा

    October 9, 2025

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहुंचे भारत, मुंबई में पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात

    October 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.