Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 1:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विस चुनाव 2025 : आज शाम थम जाएगा पहले चरण का प्रचार, 6 नवंबर को होगा मतदान
    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : आज शाम थम जाएगा पहले चरण का प्रचार, 6 नवंबर को होगा मतदान

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे खत्म हो जाएगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रचार खत्म होने से पहले सभी राजनीतिक दलों ने सोमवार को पूरी ताकत झोंक दी। नेताओं ने रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं।

    चुनाव आयोग ने पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि किसी तरह की बाहरी दखलंदाजी न हो सके। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और हर आने-जाने वाले की सख्त जांच की जा रही है।

    पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 102 सीटें सामान्य और 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

    राज्य में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8608 शहरी और 36,733 ग्रामीण इलाकों में हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का आवंटन पूरा हो चुका है, और प्रत्येक केंद्र पर मशीनों की सूची उम्मीदवारों को उपलब्ध करा दी गई है।

    चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती होगी। पूरे राज्य में 1049 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां लगातार जांच चल रही है। अब तक विभिन्न मामलों में 1005 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पहला चरण राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सीमांचल, मगध और भोजपुर के कई ऐसे जिले शामिल हैं जो सत्ता के समीकरण तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब सभी की निगाहें 6 नवंबर को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं।

    Also Read : झारखंड में बढ़ी सर्दी, हवा के रुख में बदलाव से महसूस हो रही कंपकंपी

    Bihar Assembly Elections 2025: Campaigning for the first phase ends voting to be held on November 6 अब 6 नवंबर को होगा मतदान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण का प्रचार थमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी सर्दी, हवा के रुख में बदलाव से महसूस हो रही कंपकंपी
    Next Article कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर रेड, कई थानों की पुलिस कर रही कार्रवाई

    Related Posts

    बिहार

    पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

    November 4, 2025
    खेल

    WPL 2026 : RCB ने किया बड़ा कोचिंग बदलाव, मालोलन रंगराजन हेड कोच

    November 4, 2025
    बिहार

    PM मोदी आज बिहार की इन महिलाओं से करेंगे सीधे संवाद

    November 4, 2025
    Latest Posts

    पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

    November 4, 2025

    WPL 2026 : RCB ने किया बड़ा कोचिंग बदलाव, मालोलन रंगराजन हेड कोच

    November 4, 2025

    CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    November 4, 2025

    PM मोदी आज बिहार की इन महिलाओं से करेंगे सीधे संवाद

    November 4, 2025

    तेजस्वी का बड़ा ऐलान- एकमुश्त देंगे माई बहिन योजना के 30 हजार रुपए

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.