Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : दोनों गठबंधन दलित वोट बैंक को लुभाने में जुटे
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : दोनों गठबंधन दलित वोट बैंक को लुभाने में जुटे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में सत्ता पक्ष गठबंधन हो या विपक्ष का गठबंधन, दोनों अनुसूचित जाति (एससी) के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। यही कारण है कि नेताओं और पार्टियों के गठबंधन बदलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। बिहार की कुल आबादी का लगभग 16 प्रतिशत एससी है। इसमें पासवान (लगभग 5.5 प्रतिशत) और रविदास (लगभग 4 प्रतिशत) समुदाय इसके प्रमुख घटक हैं। ये चुनाव में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने महागठबंधन को छोडकर राजग के प्रमुख घटक दल जनता दल (युनाइटेड) के साथ गठबंधन कर राजग के घटक दलों में शामिल हो गए। मांझी को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बाद बिहार की राजनीति में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण दलित नेता के रूप में देखा जाता है।

    फिलहाल सभी दल खासकर राजद और जदयू एससी वोटरों को अपनी तरफ करने की कोशिश में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि राजग के दो घटक दलों — लोजपा और जदयू के बीच शीत युद्घ जारी है। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पिछले दो-तीन महीनों से तीखी नोंक-झोंक चल रही है, जिससे राजग की एकजुटता पर प्रश्न चिह्न खडा हो गया है। इस बीच, जदयू ने एक राजनीतिक चाल चलते हुए मांझी को अपने पक्ष में लाकर ताजा राजनीति में उबाल ला दिया है।

    इधर, लोजपा ने शुक्रवार को सभी स्थानीय समाचार पत्रों में एक पेज का विज्ञापन देकर सभी दलों पर निशाना साधा है। विज्ञापन में कहा गया है, “वो लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए, हम लड़ रहे हैं बिहार पर नाज करने के लिए। हालांकि, इस विज्ञापन को जदयू पर दबाव की रणनीति मानी जा रही है, लेकिन विपक्ष अभी से ही राजग पर निशाना साधने लगा है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, राजग में एक ‘चिराग’ ने ही आग लगा दी है, अब राजग को कोई बचाने वाला नहीं है। इससे पहले ही मांझी भी पहुंच गए हैं जो नैया डूबायेंगे ही।

    पूर्व मंत्री श्याम रजक ने जदयू को छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी राजद में फि र से शामिल हो गए हैं, जिसे दलित राजनीति के रूप में ही देखा जा रहा है। इधर, जदयू ने एससी समुदाय के ही पूर्व आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार को भी पार्टी में शामिल कर लिया है। जद (यू) के प्रवक्ता और सूचना और जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा, राजग सरकार ने एससी समुदाय के विकास के लिए क्या किया है, यह सभी लोग जानते हैं। प्रत्येक परिवार को आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए एक दर्जन योजनाएं चलाई गई हैं। सरकार ने उनके कल्याण के लिए महादलित विकास मिशन बनाया।”

    उन्होंने कहा कि सरकार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दलित व्यक्ति से अपने गांवों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फ हराने का आयोजन करती है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहते हैं। पूर्व मंत्री और राजद नेता श्याम रजक कहते हैं कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ‘शोषितों की असली आवाज’ और ‘सामाजिक न्याय के प्रतीक’ हैं।

    alliance of opposition bihar elections both coalitions breaking news in hindi dalit vote bank entice the opposition hindi news news in hindi patna news real time news the ruling coalition
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में अवैध पत्थर खदान चलाने वाले सात पर प्राथमिकी
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : चुनाव आयोग का ऐलान, 29 नवंबर से पहले बिहार में पूरे हो जाएंगे विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.