Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
    गुमला

    गुमला में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 28, 2025Updated:April 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला शहर में दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे तीन कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया. यह कार्रवाई गुमला थाना अंतर्गत अरमई क्षेत्र में 27 अप्रैल की रात को की गई. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में तस्लीम अंसारी उर्फ भौरा, जावेद अंसारी और मो. जावेद शामिल हैं. तीनों अपराधी पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. तस्लीम अंसारी उर्फ भौरा वर्ष 2012 में गुमला में रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था.

    मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को गुमला के एक व्यवसायी से च्स्थ्प् (अपराधी गिरोह) के नाम पर लेवी की मांग की गई थी, जिसको लेकर गुमला थाना में कांड संख्या 124/25 दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक त्वरित कार्रवाई दल (QRT टीम) का गठन किया गया, जिसने 27 अप्रैल को तीनों अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन पीस 315 बोर की गोली, एक पीस 12 बोर बंदूक की गोली और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर JH01E-9094) बरामद की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी गुमला शहर में फायरिंग कर दहशत फैलाने और फिर व्यापारियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे.

    तीनों अपराधियों पर पूर्व में हत्या प्रयास, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोपों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं. तस्लीम अंसारी के विरुद्ध गुमला, नगड़ी और धुर्वा थाना में कुल चार मामले, जावेद अंसारी पर तीन और मो. जावेद पर सात गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. SP ने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा.

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी

    • पु0अ0नि0 शरद कुमार
    • पु0अ0नि0 तरूण कुमार
    • पु0अ0नि0 जहॉगीर खान
    • पु0अ0नि0 राजेन्द्र कुमार
    • गुमला थाना सशस्त्र बल एवं QRT Team पु0अधी0 कार्यालय, गुमला.

    गुमला पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से शहरवासियों में राहत की भावना है, वहीं अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है.

    Also Read : धर्म परिवर्तन मामले में सरायकेला पुलिस ले संज्ञान : बाबूलाल

    27 अप्रैल April 27 Armai area Arrest Bhaura crime criminal conspiracy criminals arrested Extortion gumla Gumla police Gumla Police Station Javed Ansari jharkhand Md. Javed police action Taslim Ansari अपराध अपराधी गिरफ्तार अरमई क्षेत्र आपराधिक साजिश गिरफ्तारी गुमला गुमला थाना गुमला पुलिस जावेद अंसारी झारखंड तस्लीम अंसारी पुलिस कार्रवाई भौरा मो. जावेद रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्म परिवर्तन मामले में सरायकेला पुलिस ले संज्ञान : बाबूलाल
    Next Article फरार महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.