Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से दो दिन के दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।
31 जुलाई को ट्रैफिक प्लान
- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रांची में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
- शाम 4 से 7 बजे तक, कांके, रातू, दलादली आदि की ओर जानेवाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, बूटी मोड़ होते हुए रिंग रोड से जा सकेंगे।
- बाहर से आनेवाले वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़ से होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
- एयरपोर्ट रोड, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, हॉटलिप्स चौक जैसे इलाकों से शाम 4 से 7 बजे तक बचने की सलाह दी गई है।
- शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक तक ऑटो-टोटो नहीं चलेंगे।
1 अगस्त को भी ट्रैफिक में रहेगा बदलाव
- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों पर रोक जारी रहेगी।
- सुबह 7 से 11 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी।
- एयरपोर्ट रोड, बिरसा चौक, हॉटलिप्स चौक जैसे इलाकों से सुबह 7 से 10 बजे तक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
- सुबह 8 से 10 बजे तक, हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो-टोटो प्रतिबंधित रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
Also Read : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले