Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»BDO ने की DM से अभद्रता, बैठक में गाली-गलौज के बाद हाथापाई की नौबत, प्राथमिकी दर्ज
    ट्रेंडिंग

    BDO ने की DM से अभद्रता, बैठक में गाली-गलौज के बाद हाथापाई की नौबत, प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान बीडीओ भड़क उठे. भड़के हुए बीडीओ ने बैठक में ही जिलाधिकारी से गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी. इस घटना से बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी सन्न रह गए. इस बाबत रकाबगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10 बजे शासन की प्राथमिक योजनाओं की समीक्षा बैठक हो रही थी. बैठक में सीडीओ के साथ जनपद के सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उपस्थित थे.

    मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सभी से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे थे. इसी बीच ब्लॉक बरौली अहीर के बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान अचानक उत्तेजित हो गए और उन्होंने अमर्यादित आचरण करने का प्रयास किया. अनिरुद्ध सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली गलौच कर धमकी दी व मारपीट एवं शारीरिक हमला कर हाथापाई का प्रयास किया. जिलाधिकारी के साथ बीडीओ द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण को देख बैठक में मौजूद सभी लोग क्षुब्ध रह गए. तत्पश्चात, बदले माहौल में बैठक को स्थगित कर दिया गया.

    इस मामले में खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के खिलाफ थाना रकाबगंज में धारा 323, 504, 506,332 में मुकदमा दर्ज किया गया है. बैठक के में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अकोला सुष्मिता यादव, खण्ड विकास अधिकारी एत्मादपुर-खन्दौली अमित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी बिचपुरी नेहा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अकोला शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खन्दौली पंकज कुमार उपस्थित थे.

    यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता की आड़ में संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

    Agra BDO Country DM johar live news Up आगरा जोहार लाइव न्यूज़ डीएम देश बीडीओ यूपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता की आड़ में संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 10 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.