Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 12:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पड़ा हल्का दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
    देश

    बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पड़ा हल्का दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को यहां वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

    बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर गांगुली दक्षिण कोलकाता स्थित बेहाला में अपने निवास में सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे जहां अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह अचेत हो गए जिसके बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि पूर्व कप्तान का एंजियोग्राम किया गया है। स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

    स्नेहाशीष ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद गांगुली बैचेनी महसूस करने लगे थे जिसके बाद उन्हें नजदीक के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वुडलैंड्स हॉस्पिटल की एमडी और सीईओ डॉ रुपाली बासु ने एक बयान जारी कर बताया कि गांगुली को उनके घरेलू जिम पर ट्रेड मिल पर अभ्यास करते समय सीने में बैचेनी महसूस हुई थी।

    डॉ बासु ने बयान में कहा, “गांगुली के परिवार का इस तरह की तकलीफ का पारिवारिक इतिहास रहा है। उन्हें एक बजे के करीब अस्पताल लाया गया था और उनकी गहन चिकित्सा जांच की गयी। उनकी जांच सामान्य पायी गयी और उन्हें तुरंत दवाईयां दी गयी। उनकी प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी हुई है।”

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि गांगुली की हालत फिलहाल स्थिर है और उनपर इलाज का सही असर हो रहा है। इस बीच अतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा कि वह दादा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच कोलकाता के मशहूर खेल पत्रकार और कमेंटेटर बोरिया मजूमदार ने भी कहा कि गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली के नजदीक माने जाने वाले मजूमदार ने ट्वीट कर कहा कि दादा सुबह जिम में बेहोशी जैसा महसूस कर रहे थे और उन्हें टेस्ट कराने के लिए वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया था। वहां जाकर पता लगा कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा है।

    48 वर्षीय गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था। वह दिसंबर के आखिरी सप्ताह में अहमदाबाद में बीसीसीआई की एजीएम में शामिल हुए थे। वहां से कोलकाता लौटने के बाद उन्होंने ईडन गार्डन का दौरा किया था जहां घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैचों का आयोजन होना है। वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गयी थी।

    उल्लेखनीय है कि भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, कहा-झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने वाले नेताओं को पिछली सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए
    Next Article आपसी समन्वय के साथ कोविड वैक्सिन देने की प्रक्रिया को करें सुदृढ़ः उपायुक्त

    Related Posts

    देश

    भारत का बाहुबली प्रक्षेपण यान आज सीएमएस-03 उपग्रह को भेजेगा अंतरिक्ष में

    November 2, 2025
    देश

    निता अंबानी के जन्मदिन पर देश ने सराहा उनका सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान

    November 1, 2025
    देश

    वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

    November 1, 2025
    Latest Posts

    ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद

    November 2, 2025

    मेक्सिको के स्टोर में लगी भीषण आ’ग, 23 की मौ’त

    November 2, 2025

    भारत का बाहुबली प्रक्षेपण यान आज सीएमएस-03 उपग्रह को भेजेगा अंतरिक्ष में

    November 2, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी की दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची

    November 2, 2025

    विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम और आतंकवादी की अफवाह, अलीगढ़ स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने खंगाला चप्पा-चप्पा

    November 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.