Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का बंद 15 मई को, पुलिस अलर्ट
    झारखंड

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का बंद 15 मई को, पुलिस अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है। इनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश उतराचंल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। बंद की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी किया है।

    पुलिस मुख्यालय की ओर से झारखंड के नक्सल प्रभावित सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर बंद के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नक्सल अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ट्रेन चलने वाले पटरियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

    इससे पूर्व भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो, केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता साकेत ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी किया है। जारी रिलीज में कहा गया है कि तीन अप्रैल को झारखंड के चतरा में नशीला पदार्थ खिलाकर सीआरपीएफ की ओर से किये गये पांच माओवादी नेता की हत्या, छत्तीसगढ़ में सात अप्रैल को ड्रोन के जरिये की गई भारी बमबारी, झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में एक साल से रॉकेट लांचर से किये जा रहे अंधाधुंध बमबारी और रामनवमी के अवसर पर बिहार के बिहारशरीफ, सासाराम, गया और देश के विभिन्न भागों में एक राजनीतिक पार्टी की ओर से भड़कायी गयी सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद को सफल बनाएं। बंद से दूध, मेडिकल, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा को मुक्त रखा गया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिये नक्सलियों ने सभी कमांडरों, जनसंगठनों के नेताओं, मजदूर, किसान, छात्र, डॉक्टरों, वाहन मालिकों से आह्वान किया है कि बंद को सफल बनाये।

    #Online news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी : लड़कों से आगे रहीं लड़कियां, गाजियाबाद की छात्रा आस्था मिश्रा ने पाए 99.4% अंक
    Next Article चक्रधरपुर : सर्राफा कारोबारी से दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, हथियार के बल दिया घटना को अंजाम

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.