Ranchi : झारखंड सरकार ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अब यदि कोई व्यक्ति रांची में सड़क किनारे, पार्क, शराब दुकान के पास या अन्य खुले स्थानों पर शराब पीते पकड़ा जाता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है।
इस नियम के लागू होते ही रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
सरकार ने जुर्माने को लेकर स्पष्ट नियम बनाए हैं
- पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना: ₹5,000
- दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माना: ₹20,000
- बार-बार उल्लंघन पर जुर्माना: ₹1,00,000 तक
इसके अलावा, पुलिस को यह अधिकार भी मिला है कि वह शराब पीने के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है। पकड़े गए व्यक्तियों से एक लिखित वादा भी लिया जा रहा है कि वे दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब नहीं पीएंगे।
Also Read : अहमदाबाद विमान हादसे पर मुकेश अंबानी ने जताया दुख, हर संभव सहयोग का ऐलान
Also Read : सच्चाई छुपाकर बनाया शारीरिक संबंध, अब युवती पहुंची पुलिस के पास