Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 2:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखण्ड की लुटेरी हेमंत सरकार को मांडर उपचुनाव में सिखाये सबक: बाबूलाल
    झारखंड

    झारखण्ड की लुटेरी हेमंत सरकार को मांडर उपचुनाव में सिखाये सबक: बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के मांडर क्षेत्र में बारिश के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मांडर के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान और चौपाल को संबोधित किया। बारिश के बावजूद जनसंपर्क और जनचौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।

    इस दौरान श्री मरांडी ने मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान की अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई। कांग्रेस, झामुमो और राजद पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है, ऐसे दलों को इस चुनाव में सबक सिखाना है।

    ढाई वर्ष में झारखंड में विकास का कार्य नहीं हुआ। यह लोग झारखंड को लूटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री अपने व अपने परिवार के नाम पर सत्ता का दुरपयोग कर खदान पट्टा ले रहे हैं। उद्योग के नाम पर पत्नी और साली के नाम पर जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा जो सरकार पैसे परिवार और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति करती है वह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि रांची का हंगामा सरकार द्वारा प्रायोजित था। यह हंगामा भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा कराया गया।

    श्री मरांडी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में अंत्योदय के सपने को साकार किया गया। अंतिम व्यक्ति तक केंद्र की योजनाएं सीधे पहुंच रही है। गरीबों के लिए आयुष्मान, आवास, उज्जवला, हर घर नल से जल समेत सैकड़ों योजनाएं चल रही है।

    करुणा काल में जब पूरा विश्व परेशान था तब प्रधानमंत्री ने 80 करोड लोगों के लिए अन्य की व्यवस्था और सभी नागरिकों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबसंत सोरेन मामले में भाजपा ने रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए चुनाव आयोग से मांगा समय
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, रिम्स में जल्द करें चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति

    Related Posts

    झारखंड

    कैलाशपति मिश्र की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी ने साझा की यादें

    October 5, 2025
    झारखंड

    साहिबगंज में 10 साल से राशन घोटाला : 311 करोड़ का गबन, ग्रामीणों को धमकी

    October 5, 2025
    जामताड़ा

    13 वर्षीय पूजा मुर्मू की संदिग्ध मौ’त, नीम के पेड़ से लटका मिला श’व

    October 5, 2025
    Latest Posts

    कैलाशपति मिश्र की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी ने साझा की यादें

    October 5, 2025

    साहिबगंज में 10 साल से राशन घोटाला : 311 करोड़ का गबन, ग्रामीणों को धमकी

    October 5, 2025

    13 वर्षीय पूजा मुर्मू की संदिग्ध मौ’त, नीम के पेड़ से लटका मिला श’व

    October 5, 2025

    झामुमो और राजद की 6 अक्टूबर को पटना में बैठक… जानें क्यों

    October 5, 2025

    बिहार में 102 अधिकारियों का हुआ तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.