Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले – गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा
    झारखंड

    हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले – गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त वर्ष शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी राज्य सरकार ने गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को एक भी पैसा जारी नहीं किया है।

    मानसून से पहले काम रुकने का खतरा

    बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कुछ ही दिनों में मानसून आ जाएगा, जिसके बाद दो-तीन महीनों तक कोई सिविल कार्य संभव नहीं होगा। ऐसे में बजट राशि रोकना विकास कार्यों को ठप करने जैसा है।

    डीजीपी नहीं, तो गृह विभाग को पैसा क्यों?

    उन्होंने कहा कि गृह विभाग की बात समझ में आती है क्योंकि राज्य में अभी तक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री अपनी कमाई और भ्रष्टाचार के लिए एक भ्रष्ट अधिकारी की नियुक्ति कर बजट की राशि बचा रहे हैं।

    जल संकट में पेयजल बजट रोका

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में इन दिनों गंभीर जल संकट है और भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पेयजल विभाग को बजट जारी न करना जनता के साथ अन्याय है।

    पंचायती राज विभाग में व्यर्थ खर्च

    उन्होंने पंचायती राज विभाग पर भी निशाना साधा और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई काम अधूरे पड़े हैं, मजदूरों का भुगतान लंबित है, लेकिन विभागीय मंत्री और अधिकारी पांच सितारा होटलों में सेमिनार कर करोड़ों रुपये फूंक रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने इस पूरी स्थिति को सरकार की नाकामी और लापरवाही बताया है और जनता से इसके खिलाफ जागरूक होने की अपील की है।

    Also Read :  पटना एयरपोर्ट पर युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

    Also Read :  बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक हटी

    Also Read : पुलिस ने कुख्यात अपराधी शंकर यादव को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
    Also Read : MP सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप : दस हजार करोड़ के टेंडर में पहले कमीशन, फिर काम
    Babulal marandi Bharatiya Janata Party BJP vs JMM budget allocation corruption allegations Development Work drinking water department financial year 2025 government criticism Government Negligence Hemant Soren home department Jharkhand Government Jharkhand Politics leader of opposition statement opposition attack Panchayati Raj Department Pre-Monsoon Preparation rural development water crisis गृह विभाग ग्रामीण विकास जल संकट झारखंड राजनीति झारखंड सरकार नेता प्रतिपक्ष बयान पंचायती राज विभाग पेयजल विभाग बजट आवंटन बाबूलाल मरांडी भाजपा बनाम झामुमो भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार का आरोप मानसून पूर्व तैयारी राज्य सरकार की आलोचना विकास कार्य वित्त वर्ष 2025 विपक्ष का हमला सरकारी लापरवाही हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्राद्ध भोज में लहरा रहा था हथियार, पुलिस ने दबोचा
    Next Article हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.