Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 11:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू के कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पलामू में NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर भोरे-भोर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी अमन साहू गैंग के आजाद सरकार उर्फ कमांडर ने ली है। कमांडर के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली गयी है। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा गया है कि “झारखंड के पलामू में एनएच 39 पर फोरलेन रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर जो आज मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह लगभग 5:30 बजे शुक्रवार सुबह साइट पर गोलीबारी एवं फायरिंग हुई है। ये मेरे #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, के द्वारा कराया गया है। आज के इस फायरिंग में पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत रजडेरवा गांव का निवासी विक्रम सिंह नाम का एक मजदूर पीठ में गोली लगने से घायल हुआ है, इसका जिम्मेवार GOKUL कंपनी एवं उनके मालिक/ऊंचे अधिकारी लोग हैं।” हालांकि आजाद सरकार के नाम से वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इस बात का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाया है।

    पोस्ट में आगे जिक्र है कि “GOKUL Company को पहले भी कई मर्तबा हिदायत दिया गया था, #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, से जबतक मैनेज या Settlement नहीं होता है तब तक, ज़मीनी स्तर पर सभी तरह का कार्य बंद रखें, अन्यथा हमें विवष होकर ऐसा घटना करना पड़ा है।”

    यहां याद दिला दें कि आज यानी शुक्रवार को भोरे-भोर करीब साढ़े पांच बजे पलामू के नेशनल हाईवे 39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की और भाग निकले थे। इस फायरिंग की घटना में एक मजदूर को कमर में गोली लगी औऱ वह जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर के नीचे ही मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं। जख्मी मजदूर की पहचान विक्रम के रूप में हुई है और वह सतबरवा के इलाके का रहने वाला है।

    Also Read : PM मोदी का बिहार दौरा 18 को, महिलाओं और लड़कियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    Azad government took responsibility for firing at construction site in Palamu पलामू के कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी का बिहार दौरा 18 को, महिलाओं और लड़कियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा
    Next Article संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.