Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 3:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धर्मांतरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील के गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने कथित धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की। फ्लैट में चल रही एक प्रार्थना सभा में करीब 70 लोग मौजूद थे, जो मुख्य रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े थे। आरोप है कि ये लोग स्थानीय निवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

    स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इन फ्लैटों में धार्मिक सभाएं हो रही थीं। कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में जाकर लोगों को यह समझा रही थीं कि ईसाई धर्म अपनाने से जीवन की समस्याएं खत्म हो जाएंगी और दुखों से मुक्ति मिलेगी। संदेह होने पर गोलमुरी थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और डीएसपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

    पुलिस छापेमारी और हिरासत

    सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही कई लोग मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि रविवार को एक बड़ी प्रार्थना सभा की योजना थी, जिसमें अन्य जिलों से भी लोग शामिल होने वाले थे।

    शादी के नाम पर बुक किया गया फ्लैट

    जांच में खुलासा हुआ कि जिस फ्लैट में यह गतिविधि चल रही थी, उसे शादी समारोह के लिए अस्थायी रूप से बुक किया गया था। बुकिंग के दौरान बताया गया था कि तीन क्वार्टरों की जरूरत विवाह कार्यक्रम के लिए है, लेकिन मौके पर कोई वैवाहिक तैयारी नहीं मिली।

    आरोप और सफाई

    फ्लैट में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वे विभिन्न समुदायों से हैं और जीवन की परेशानियों के कारण वहां आए थे। उनके अनुसार, उन्हें भोजन कराया गया और बाइबल के बारे में बताया गया ताकि मानसिक शांति मिल सके। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह केवल धार्मिक आयोजन था या इसके पीछे धर्म परिवर्तन की कोई संगठित योजना थी।

    Also Read : पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    Attempt to convert under the guise of religious gathering Police raid धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश पुलिस ने की छापेमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार
    Next Article बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले रनवे पर ही फ्लाइट में लगी आ’ग

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, दो होटल संचालक गिरफ्तार

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लेने निकले DC-SSP

    September 11, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, दो होटल संचालक गिरफ्तार

    September 11, 2025

    अचार को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान उपाय… जानें

    September 11, 2025

    नेपाल में राजनीतिक संकट : सुशीला कार्की ने वापस लिया नाम, कुलमान घिसिंग की दावेदारी मजबूत

    September 11, 2025

    BJP सांसद बांसुरी स्वराज कल आयेंगी गयाजी, ‘युवा संवाद’ में करेंगी शिरकत

    September 11, 2025

    पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.