Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना को अंजाम देने वाले पांच नक्सली गिरफ्तार, दो कारबाईन व देशी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद
    झारखंड

    15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना को अंजाम देने वाले पांच नक्सली गिरफ्तार, दो कारबाईन व देशी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। 15 लाख के इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना अंजाम देने वाले पांच नक्सली को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में कई घटना को अंजाम गिरफ्तार नक्सली की तलाश में पुलिस जुटी थी। गिरफ्तार नक्सली में सुनील खेरवार, मुन्ना लोहरा, जीवन लोहरा और सुखलाल नगेशिया और समत नगेशिया का नाम शामिल है। नक्सलियों के निशानदेही पर दो कारबाईल, दो देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक कारबाईन मेगजीन, 4 9.9 एमएम गोली, 30 8 एमएम गोली, 2 8 एमएम केएफ मिस फायर गोली, 73 62 एमएम गोली, एक 30-06 strg का कारतुस, माओवादी पर्चा समेत अन्य समान बरामद किया गया. बीते गुरुवार को लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार को सूचना मिली कि सेरेगदाग थाना क्षेत्र में नक्सली भ्रमणशील है। सूचना पर लोहरदगा एसपी ने सेरेंगदाग, सेन्हा, बगरु, पेशरार थाना प्रभारी के नेतृत्व में जिला पुलिस सीआरपीएफ छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम ने छापेमारी करते हुए पांचो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना को अंजाम देते थे।

    निर्माण कार्य में लगे समानों को जलाने का है आरोप
    गिरफ्तार नक्सलियों ने 27 मार्च को पुंदाग में निर्माणाधीन पुल के साईट पर दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था. 22 मई को मन्हेपाट से जुड़नी तक सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक के मुंशी को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया गया था। 5 जून को मन्हेपाट से जुड़नी तक सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को जला दिया था। काम बंद करने को लेकर रविद्र गंझू के नाम से पर्चा फेका गया था। इन मामलो के उद्भेदन के लिये वरीय डीएसपी अभियान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी नक्सलियों की तलाश में पुलिस महीनो से जुटी थी। इन पर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

    Naxalites ranchi news Regional Commander Ravindra Ganjhu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News : गिरिडीह पुलिस ने 5 करोड़ लूटकांड का किया खुलासा, 3.26 करोड़ बरामद व 6 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article धनबाद रेल मंडल के संसदीय कमेटी की हुई बैठक, ट्रेनों में आपातकालीन कोटा, फ्लाईओवर सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.