Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा अपडेट : सरकार आज पेश करेगी द्वितीय अनुपूरक बजट, हंगामेदार हो सकता है आज का सत्र  
    झारखंड

    विधानसभा अपडेट : सरकार आज पेश करेगी द्वितीय अनुपूरक बजट, हंगामेदार हो सकता है आज का सत्र  

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. आज राज्य सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करने वाली है. ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस किए जाने और उनके दफ्तर ना जाने को लेकर भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया है जिसको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में है. इसके अलावा कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से बरामद कैश के भी मुद्दे को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है.

    आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार होने वाला है, मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने इसके संकेत दिए हैं. शुक्रवार को ही प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में विधायक बिरंची नारायण ने कहा था कि बीजेपी विधायक सोमवार को सदन के भीतर बेरोजगारी, धीरज साहू कैश प्रकरण और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर मुखर रहेगी. उन्होंने कहा था कि यदि बीजेपी को सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो हंगामा तय है.

    विपक्ष के इन बातों पर सीएम हेमंत सोरेन भी कह चुके हैं कि वो सदन के अंदर उठाए गये तमाम मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे और उनका जवाब देंगे. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि वे सदन में विपक्ष के तमाम सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे भी आसार हैं कि इस सत्र में हेमंत सरकार 1932 खतियान आधारित स्थानीयता वाले विधेयक को दोबारा सदन से पारित कराकर विपक्ष को करार जवाब दे सकती है.

     

    Assembly Session jharkhand johar live news Opposition Politics ranchi ruling party Uproar Winter Session जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड रांची राजनीति विधानसभा सत्र विपक्ष शीतकालीन सत्र सत्ता पक्ष हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलिंडसे क्लब में हुआ पौष पार्बन उत्सव का आयोजन
    Next Article आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दीक्षांत समारोह समेत कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.