Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Sep, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी
    जोहार ब्रेकिंग

    मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सुखदेवनगर थाना अंतर्गत विद्यानगर, डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के पास मारपीट व फायरिंग मामले में नया मोड़ आया है। भाजपा से जुड़े संजय यादव उर्फ संजय कुमार को कॉल कर केस उठाने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की बात बोली गयी है। यह आरोप सन्नी राउत पर है। वह विद्यानगर, रोड-3 का रहने वाला है। सन्नी के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 360/25 दर्ज है। बीती रात संजय यादव समेत अन्य लोगों ने सन्नी को पकड़ कर अरगोड़ा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को सौंपा भी था। लेकिन, आरोपी सन्नी पुलिस को बहला फुसला कर निकल गया।

    सुखदेवनगर थानेदार को संजय यादव ने दी थी सूचना

    संजय यादव का कहना है कि बीती रात मारपीट से पूर्व सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार को कई बार कॉल कर सूचना दी थी। उसने थानेदार को बोला कि सन्नी द्वारा बार-बार कॉल कर धमकी दी जी रही है कि केस नहीं उठाओगे तो गोली मार देंगे। देर रात 11 बजे भी सन्नी द्वारा कॉल पर धमकी दिया गया। जिसके बाद दोस्तों के साथ सन्नी को खोजने निकल गए और डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के पास वह पकड़ा गया।

    सुखदेवनगर थानेदार को कॉल करने का स्क्रीनशॉट

    सन्नी के साथ पहुंचा था आर्म्स एक्ट का आरोपी आयुष

    संजय यादव ने कहा कि आयुष कुमार हमलोगों के साथ नहीं, बल्कि सन्नी के लिए आया था। सन्नी और आयुष पुराना दोस्त है। सन्नी के साथ मारपीट होता देख माहौल खराब करने के लिए आयुष ने गोली चलायी थी। बीती रात की पुरानी कहानी सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को भी कॉल कर सूचना दी गयी है।

    सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी है सन्नी राउत

    संजय यादव ने बताया कि आरोपी सन्नी राउत सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 360/25 का अभियुक्त है। सन्नी के अलावा इस केस में सूरज राउत, रुपेश सोनी, रोहित कुमार उर्फ गबरू भी आरोपी है। यह मामला सक्षम कुमार यादव ने चारों के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें सक्षम ने पुलिस को बताया था कि 11 जुलाई की दोपहर घर जाने के दौरान इनलोगों ने गोली चलायी थी।

    इसे भी पढ़ें : सुखदेवनगर में अपराधी बेलगाम, खुलेआम बीच सड़क पर फा’यरिंग व मा’रपीट… देखें VIDEO

    Assault and firing case: Sanjay Yadav was being threatened with death if he did not withdraw the case मारपीट व फायरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मारने की धमकी संजय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, 14 आईईडी और देशी हैंड ग्रेनेड बरामद, किए गए नष्ट
    Next Article झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    चाईबासा

    पुलिस लाइन के पास महिला से छिनतई, पुलिस जुटी जांच में

    September 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में मनी ईद मिलादुन्नबी, झारखंड एकता मोर्चा ने भाईचारे का दिया पैग़ाम…

    September 5, 2025
    जमशेदपुर

    महिला सशक्तिकरण की नई पहल, अब प्रबंधन महिलाओं के हाथों में…

    September 5, 2025
    Latest Posts

    पुलिस लाइन के पास महिला से छिनतई, पुलिस जुटी जांच में

    September 5, 2025

    जमशेदपुर में मनी ईद मिलादुन्नबी, झारखंड एकता मोर्चा ने भाईचारे का दिया पैग़ाम…

    September 5, 2025

    महिला सशक्तिकरण की नई पहल, अब प्रबंधन महिलाओं के हाथों में…

    September 5, 2025

    जामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

    September 5, 2025

    हाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत, एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र

    September 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.