Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    smriti mandhana
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने गोल्ड जीता था.

    इस ऐतिहासिक जीत के बीच भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो महिला क्रिकेट में अब तक कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सकी थी. मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

    45 गेंदों में 79 रन, शतक से चूकीं मंधाना

    गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने महज 45 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

    मंधाना भले ही शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी पारी भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बेहद अहम रही. उनके साथ शैफाली वर्मा ने 48 रन बनाए. इसके बाद रिचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोककर भारतीय पारी को और रफ्तार दे दी. भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए.

    फाइनल में उतरने से पहले स्मृति मंधाना के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,987 रन थे. उन्हें 11 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी. उन्होंने पारी की शुरुआत में ही यह आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले उन्होंने मिताली राज का 10,868 अंतरराष्ट्रीय रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था.

    तीनों फॉर्मेट में ऐसा है मंधाना का रिकॉर्ड

    फाइनल से पहले मंधाना के नाम टेस्ट क्रिकेट में 788, वनडे में 5,411 और टी20 इंटरनेशनल में 4,788 रन थे. 11,000 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद वह महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह हाल के दिनों में लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं. सितंबर की शुरुआत में ही उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ा था.

    श्रीलंका की पारी 69 रन पर सिमटी

    216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला 147 रनों से जीत लिया.

    भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता, वहीं स्मृति मंधाना ने इसी फाइनल को अपने करियर की ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल दिया.

    Also Read : डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    11000 International Runs Asian games 2026 Asian Games 2026 Final Asian Games Gold Medal Cricket News India vs Sri Lanka India Women's Cricket Team Indian women's cricket Smriti Mandhana Smriti Mandhana 11000 Runs Smriti Mandhana Gold Medal Smriti Mandhana Record women's cricket
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस
    Next Article SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.