Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 7:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लालू की सुरक्षा में तैनात एएसआई कामेश्वर रविदास की पत्थर से कूच कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में
    झारखंड

    लालू की सुरक्षा में तैनात एएसआई कामेश्वर रविदास की पत्थर से कूच कर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2020Updated:July 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस को ही अपना निशाना बना रहे है। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआई स्तर के एक पदाधिकारी कामेश्वर रविदास की पत्थर से कुछ कर हत्या कर दी। घटना बीते रात गुरुवार की बतायी जा रही है। शुक्रवार की सुबह कामेश्वर का शव पत्थर खदान में फेंका मिला है। मृतक एएसआई कामेश्वर की डयूटी रिम्स के चौथे मंजिल पर थी। हत्या की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, एएसपी विनीत, तुपुदाना ओपी प्रभारी समेत कई पदाधिकारी मौके पर जांच कर रहे है। अपराधियों में घटनास्थल के पास खून को साफ करने का भी प्रयास किया है। ताकि, आराम से साक्ष्य को मिटाया जा सकें।

    बेरमाद स्कूल के पास पत्थर खदान से मिला एएसआई का बॉडी
    पुलिस के अनुसार तुपुदना के बेरमाद स्कूल के समीप पत्थर खदान से बॉडी मिला है। अपराधियों ने घटनास्थल पर गिरे खुन को भी पानी से धोकर सबूत मिटाने का प्रयास किया है। पुलिस जांच में जुटी है कि एएसआई कामेश्वर रविदास की हत्या अपराधियों ने किस वजह से की है। अब तक इसके पीछे की जानकारी नहीं सामने आ पाई है। हालांकि इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि कामेश्वर रविदास की हत्या आपसी विवाद में तो नहीं किया है। वहीं पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

    तुपुदाना से आता था रिम्स डयूटी करने मृतक कामेश्वर
    लालू यादव के सुरक्षा प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि मृतक कामेश्वर तुपुदाना स्थित घर से डयूटी करने रिम्स आता था। परसो बुधवार तक रिम्स में ड्यूटी किया है। जबकि, गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं आया था।ना ही छुट्टी को लेकर किसी को जानकारी दिया था। उसका सुबह के समय डयूटी रहता था। शाम 6 बजे के बाद उसकी डयूटी समाप्त हो जाती थी। मृतक कामेश्वर का रिम्स के डयूटी रजिस्टर में परसो तक का हस्ताक्षर किया हुआ है। जबकि, कल का नही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर लजीज भोजन इंज्वॉय कर रहे कोरोना संक्रमित
    Next Article भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55079 नए मामले सामने आए, कोरोना से मौतों के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर

    Related Posts

    चाईबासा

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025
    चतरा

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025
    झारखंड

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025
    Latest Posts

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025

    सांसद रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस-राजद पर हमला, राहुल-तेजस्वी पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

    August 24, 2025

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025

    आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में उतरे JLKM के देवेंद्रनाथ महतो, आंदोलन को दिया समर्थन

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.