Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भव्य होगा राम मंदिर, तीन साल में हो जाएगा तैयार, आर्किटेक्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    भव्य होगा राम मंदिर, तीन साल में हो जाएगा तैयार, आर्किटेक्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अहमदाबाद। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर अपने मूल डिजाइन से आकार में दोगुना होगा। मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांतभाई सोमपुरा ने बताया कि पिछले साल आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर के डिजाइन को संशोधित किया गया है। मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें पांच गुंबद होंगे। पहले गुंबदों की संख्या दो रखी गई थी। पांच गुंबद होने से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे और इसकी तैयारियां अयोध्या में जोरशोर से चल रही हैं। 

    सोमपुरा के अनुसार, मंदिर को बनकर तैयार होने में तीन साल का समय लगेगा। मंदिर तीन मंजिला होगा और यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से बनाया जाएगा। मंदिर के एक डिजाइन पर 1990 में काम हुआ था। मंदिर का पहले जो डिजाइन तैयार किया गया था, वह दो मंजिला था। उस मंदिर में तीन मंडप और शिखर था। मंदिर की ऊंचाई 141 फीट थी।

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मंदिर के डिजाइन में संशोधन किया गया। अब यह पुराने मॉडल से लगभग दोगुने आकार में होगा। अब इसमें गर्भगृह के ठीक ऊपर शिखर होगा और 5 गुंबद होंगे। मंदिर की ऊंचाई भी पहले से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि इसकी दो वजह हैं, एक मंदिर के लिए अब भूमि की कोई कमी नहीं होगी और दूसरा, इतना अधिक प्रचार प्रसार होने के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में उन्हें देखते हुए आकार बढ़ाया गया।

    77 वर्षीय सोमपुरा मंदिरों का नक्शा तैयार करने वाले आर्किटेक्ट परिवार से आते हैं जो 200 से अधिक ऐसे निर्माण का डिजाइन बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिवंगत विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने करीब 30 साल पहले उनसे राम मंदिर का नक्शा तैयार करने को कहा था। उस वक्त राम मंदिर का डिजाइन तैयार करना मुश्किल काम था, क्योंकि उन्हें माप की इकाई के रूप में अपने कदम का उपयोग करते हुए चित्र तैयार करने थे।

    उन्होंने बताया, जब 1990 में उन्होंने अयोध्या में पहली बार वह जगह देखी तो सुरक्षा कारणों से परिसर में कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं थी। यहां तक नाप लेने वाले टेप को साथ रखने नहीं दिया गया, उन्हें अपने कदमों से माप लेनी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनके नक्शे के डिजाइन को देखते हुए ही विश्व हिंदू परिषद ने 1990 में अयोध्या में पत्थर तराशने की इकाई स्थापित की थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम जन्मभूमि के पक्ष में आया है, इसलिए मंदिर के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत खास है क्योंकि यह भगवान राम के जन्मभूमि पर बन रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सबसे बेहतरीन हो। सोमपुरा के अनुसार, उनके बेटे आशीष ने जून में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के समक्ष इस संशोधित डिजाइन को रखा था जिसे मंजूरी दी गई। आशीष सोमपुरा अपने पिता के साथ इस मंदिर के निर्माण के काम को देखेंगे। उनके दादा प्रभाशंकर सोमपुरा ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का डिजाइन तैयार किया था।

    ayodhya temple and big Latest news Nationa Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने लद्दाख में किया सियाचिन जैसा इंतजाम, चीन नहीं कर पाएगा घुसपैठ
    Next Article क्या है मैनहर्ट जिसने झारखंड की राजनीति में ला दिया भूचाल, जानें पूरी कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईडी अफसर के ससुर की हुई थी ह’त्या, आईपीएस पत्नी को भी 24 साल बाद मिला इंसाफ

    July 8, 2026
    क्राइम

    आरजी कर रे’प पीड़िता की मां के बयान से नाराज क्यों हुए लोग?

    July 8, 2026
    Latest Posts

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026

    मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईडी अफसर के ससुर की हुई थी ह’त्या, आईपीएस पत्नी को भी 24 साल बाद मिला इंसाफ

    July 8, 2026

    आरजी कर रे’प पीड़िता की मां के बयान से नाराज क्यों हुए लोग?

    July 8, 2026

    राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    July 8, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.