Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 8:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिंदपीढ़ी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, विदेश से आया था जमात में
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, विदेश से आया था जमात में

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में शनिवार को कोरोना के एक और मरीज मिले है। कोरोना पॉजिटिव मरीज हिंदपीढ़ी इलाके का है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज विदेशी है। जमात में विदेश से रांची आया था। आज की रिपोर्ट आने के बाद राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है। हिंदपीढ़ी इलाका पूर्व से ही जिला प्रशासन के लिए रेड जोन में है। मेडिकल की टीम अब पॉजिटिव मरीज को लेने के लिए हिंदपीढ़ी सुरक्षा कर्मियों के साथ जायेगी। मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी तक राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो­मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्­ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्­पताल रिम्­स में भी दो कोरोना संदिग्­धों की मौत हो चुकी है।

    एक दिन पूर्व मिला था हिंदपीढ़ी में तीन मरीज
    रांची में एक दिन पूर्व शुक्रवार 17 अप्रैल को तीन कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें तीनों मरीज हिंदपीढ़ी के है। तीनों मरीज में पति-पत्नी है, जो पॉजिटिव मिले है। दोनों मूलरुप से आजाद बस्ती का रहने वाला है। मगर, कुछ दिनों से दोनों हिंदपीढ़ी में रह रहा था। तीनों मरीज मिलने के बाद राज्य में आंकड़ा 32 हो गया था।

    अब तक रांची में 18 संक्रमित मिल चुके
    रांची में अबतक 18 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर बोकारो है। जहां नौ संक्रमित मरीज मिल चुके है। जिसमें एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलाव हजारीबाग में दो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मरीज मिले है।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

    17 अप्रैल :- हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसमें दंपती भी शामिल है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमाड़ मस्जिद से पकड़े गए 11 विदेशी मुस्लिम भेजे गए जेल, जादूगोड़ा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
    Next Article देवघर : कोरोना के इस जंग में सफाईकर्मियों की भूमिका सराहनीय: उपायुक्त

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.