Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 1:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
    खेल

    भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अन्नू रानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पोलैंड में आयोजित 8वें इंटरनेशनल वीस्लाव मानियाक मेमोरियल मीट में अन्नू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 62.59 मीटर भाला फेंककर सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    यह टूर्नामेंट वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज लेवल मीट का हिस्सा था। मेरठ की रहने वाली अन्नू रानी के नाम पहले से ही 63.82 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2022 में बनाया था। इस बार उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 62.59 मीटर की दूरी तय की, जो उनके लिए इस सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इसके अलावा उन्होंने अंतिम प्रयास में भी 60.07 मीटर की दूरी तय की।

    अन्नू रानी ने एक साल बाद 60 मीटर से ज्यादा की दूरी फेंकने में सफलता पाई है। इससे पहले इस साल मार्च में मुंबई में उन्होंने 58.82 मीटर थ्रो किया था। वहीं मई में जर्मनी के ऑफेनबर्ग में 60.68 मीटर फेंककर छठा स्थान प्राप्त किया था।

    हालांकि वह टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के 64 मीटर के सीधे क्वालीफाइंग मानक को अभी पार नहीं कर पाई हैं, लेकिन बुधवार के प्रदर्शन के बाद रैंकिंग के जरिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब अन्नू 10 अगस्त को भुवनेश्वर में होने वाली अगली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

    Also Read : गुमला की बेटी शुभांगी को राष्ट्रपति भवन से मिला 15 अगस्त का निमंत्रण

    Also Read :  सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन

     

    62.59 मीटर थ्रो GST फ्रॉड केस Indian javelin thrower sports news Hindi अन्नू रानी अन्नू रानी भुवनेश्वर इंटरनेशनल वीस्लाव मानियाक मीट ओलंपिक तैयारी खेल में भारत टोक्यो विश्व चैंपियनशिप पोलैंड टूर्नामेंट भारतीय एथलीट भारतीय खेल समाचार भाला फेंक महिला एथलीट भारत मेरठ की बेटी वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालीफाई सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्वर्ण पदक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CM नीतीश कल दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से तगड़ा झटका, कैश बरामदगी मामले की याचिका खारिज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2025
    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात

    August 7, 2025
    Latest Posts

    बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2025

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

    August 7, 2025

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025

    उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात

    August 7, 2025

    CRPF की बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 15 घायल

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.