Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 12:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झाड़-फूंक बना महिला की मौत का कारण, नाराज बेटे और भतीजे ने मिल कर कर दी हत्या
    झारखंड

    झाड़-फूंक बना महिला की मौत का कारण, नाराज बेटे और भतीजे ने मिल कर कर दी हत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः बेटे और भतीजे ने मिलकर मां का गला दबाकर हत्या कर दिया. उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया. बेटा मां द्वारा झाड़-फूंक करने से नाराज था. पूरा मामला पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    16 जुलाई को छतरपुर थाना क्षेत्र के हवगाड़ा पहाड़ के तलहटी में कुआं से एक महिला का शव बरामद किया था. महिला की पहचान गीता देवी के रूप में हुई थी. गीता देवी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुरी गांव की रहने वाली थी. गीता देवी छतरपुर थाना क्षेत्र के लोहाराही स्थित अपने मायके से ससुराल के लिए निकली थी। चार दिनों बाद कुएं से उसका शव बरामद हुआ। गीता देवी अपने बेटे के साथ ही ससुराल के लिए जा रही थी.

    पूरे मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पाया कि गीता देवी के बेटे मुकेश कुमार और भतीजा गुरदेव पासवान ने मिलकर हत्या की है. छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि बेटे और भतीजे ने मिलकर पूरी हत्या की साजिश रची थी. दोनों ने मिलकर रिश्तेदार की एक बाइक भी ली. उसी पर गीता देवी को दोनों पहाड़ की तरफ ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया था.

    झाड़ फूंक का काम करने से नाराज थे बेटा और भतीजा

    गीता देवी द्वारा झाड़-फूंक का काम करने से बेटा और भतीजा दोनों नाराज थे. बेटा अक्सर गीता देवी को झाड़-फूंक का काम करने से मना करता था और घर से बाहर जाने से रोकता था. मां, बेटे और भतीजे की बातों को नहीं मानती थी. इसी बात से नाराज होकर बेटे और भतीजे ने मिलकर गीता देवी की हत्या कर डाली. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन जायेंगे प. सिंहभूम, चाईबासा-टाटा मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज और पिल्लई टाउन हॉल का करेंगे उद्घाटन
    Next Article झारखंड बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगाा रिजल्ट, छात्रों में उत्साह

    Related Posts

    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    झारखंड

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025
    झारखंड

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.